फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Exam: कॉलेजों में परीक्षा के दिन पहुंचेगा पेपर, एक सप्ताह पहले मिलेगी कॉपी; ऐसी चल रही तैयारियां

Tue, 02 Jan 2024 11:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होनी हैं। विद्यार्थी परीक्षा तिथि और कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अब तक परिसर में कॉलेजों की परीक्षा कराई जाती थी, लेकिन पहली बार ऐसा होगा जब तीन कॉलेजों की छात्राएं अपने ही परिसर में परीक्षा देंगी।
विज्ञापन
BHU - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षा मकर संक्रांति के बाद कराने की तैयारी है। पहली बार कॉलेजों की परीक्षा कैंपस में होगी। इसे देख परीक्षा विभाग में जरूरी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सप्ताह भर पहले से कॉलेजों में परीक्षा की कॉपियां पहुंच जाएंगी। वहीं, परीक्षा के दिन संबंधित विषय का पेपर विश्वविद्यालय की ओर से दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा होनी हैं। विद्यार्थी परीक्षा तिथि और कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। अब तक परिसर में कॉलेजों की परीक्षा कराई जाती थी, लेकिन पहली बार ऐसा होगा जब तीन कॉलेजों की छात्राएं अपने ही परिसर में परीक्षा देंगी। बस डीएवीपीजी कॉलेज के विद्यार्थी परिसर में परीक्षा देंगे।

परीक्षा संबंधी सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं। संबंधित कॉलेजों में कॉपी सप्ताह भर पहले दी जाएगी, लेकिन परीक्षा के दिन पेपर भिजवाने का निर्णय लिया गया है। तिथि पर भी जल्द ही मुहर लग जाएगी। - प्रो. एनके मिश्रा, परीक्षा नियंता, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें