मंडलीय अस्पताल के बाहर गिरा पीपल का पेड़, दो घायल
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के मुख्य प्रवेश द्वार के पास शनिवार को वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में पेड़ की भारी डाल की चपेट में आने से प्रह्लाद घाट निवासी विजय केशरी (47) समेत दो लोग घायल हो गए। घायल विजय केशरी को तत्काल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं दूसरा घायल व्यक्ति निजी अस्पताल में उपचार के लिए चला गया। शनिवार को तेज हवाओं के दबाव के कारण पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से अस्पताल के मुख्य गेट और कबीरचौरा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ की । थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली गई है।