फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather Report: वाराणसी में सुबह से ही तेज धूप, तापमान बढ़ने के आसार, फिर बढ़ेगी उमस

Fri, 23 Sep 2022 09:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ होने के कारण तेज धूप निकल आई। जिससे दिन में उमस बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो दिन तक मौसम साफ रहने और दिन में तीखी धूप होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में खिली तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले तीन-चार दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश और नम पुरवा हवाओं के चलने के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ हो गया। जहां हवा की रफ्तार बहुत कम हो गई है वहीं सुबह से ही धूप बहुत तेज होने लगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो दिन तक मौसम साफ रहने और दिन में तीखी धूप होने के आसार हैं। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन

गुरुवार शाम से लेकर रात तक जिस तरह हल्की से तेज बारिश हुई,उससे लग रहा था कि शुक्रवार को भी बारिश होगी लेकिन सुबह से ही धूप निकलने की वजह से बादल भी नही दिखे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार सुबह से ही जिस तरह मौसम में बदलाव हुआ है उससे दिन में तेज धूप की भी संभावना बनी हुई है। रविवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बूंदाबांदी के साथ ही तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें