फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: रात का तापमान औसत से 4.8 डिग्री ऊपर, एक्यूआई 83 अंक; जानें वाराणसी का माैसम

Sun, 26 Oct 2025 11:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में त्योहार के बाद भी गर्मी और उमस जारी है। प्रदूषण में भी घटाव हो रहा है लेकिन उसका असर नहीं दिख रहा है। घरों में अभी भी पंखे चल रहे हैं। जबकि पिछले वर्ष इस समय ऐसा हाल नहीं था।
विज्ञापन
धूप में कुछ इस तरह बीएचयू परिसर में जाते दिखे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: दीपावली के बाद गर्मी के बढ़ने और प्रदूषण के घटने का सिलसिला जारी है। पछुआ के मौसम में भी काशी में उमस बढ़ाने वाली पुरवा बह रही है। दूसरी ओर रात में गर्मी बढ़ने के साथ बनारस की हवा यलो से ग्रीन जोन में आ गई है। 

विज्ञापन


बीती रात का पारा औसत से 4.8 डिग्री तक बढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई 100 से नीचे 83 अंक आ गया। 

बीते चार दिनों में शहर का एक्यूआई 156, 121, 106 और 87 अंक तक दर्ज किया गया था। मौसम और पर्यावरण वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम और प्रदूषण दोनों का एक-दूसरे से संबंध है। जितनी ज्यादा गर्मी होगी उतना ही तेजी से प्रदूषण का स्तर घटेगा।
विज्ञापन


शनिवार को शहर की सबसे साफ हवा भेलूपुर की रही। यहां का एक्यूआई 78 अंक, बीएचयू के आसपास 81 अंक, अर्दली बाजार का 81 अंक और मलदहिया का 91 अंक रहा। महीने के 24 दिनों में शहर की हवा 11 दिनों तक यलो जोन में रही।

विज्ञापन

पतली हो गई है प्रदूषण की लेयर 
अक्तूबर के अंत में भी ठंड का मीटर न बढ़ने के पीछे बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक लोकल इफेक्ट को वजह मान रहे हैं। लेकिन प्रदूषण कम होने के पीछे गर्मी बड़ी वजह मानी जा रही है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान सामान्य से भी 4-6 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में प्रदूषण फैलकर दूर चला जा रहा है। प्रदूषण की लेयर पतली हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें