फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather News: थोड़ी ठंड है, थोड़ी उलझन... फरवरी में यह कैसा दिन आया, पारा 31 के करीब है

Mon, 20 Feb 2023 09:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है और लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।  फरवरी के तीसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की ओर है। 
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर दोपहर में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह-शाम के वक्त गुलाबी ठंड है, लेकिन दोपहर के वक्त तेज गर्मी पड़ने लगी है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। रविवार को हवा की रफ्तार थमी रही, लेकिन धूप ने रंग दिखाया। इससे तापमान बढ़ा और सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। इससे उमस महसूस की गई।

विज्ञापन


ज्यादातर घरों और कार्यालयों में पंखे भी चलने लगे। रात में रजाई ओढ़ने पर गर्मी हो रही है, वहीं रजाई न ओढ़ने पर हल्की-हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। लोगों का कहना है कि जो मौसम अप्रैल में होता था, वह फरवरी में देखने को मिल रहा है। वहीं सड़कों पर गन्ने के रस के ठेले भी लगने लगे हैं, जबकि आमतौर पर  होली के बाद गन्ने के रस के ठेले और अन्य पेय पदार्थ की दुकानें देखने को मिलती थी। 

औसत तापमान सामान्य से ज्यादा

जनवरी में जहां घना कोहरा छाया और नम पछुआ हवाएं चलीं, वहीं फरवरी में शुरूआत से ही तापमान का उतार-चढ़ावा जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिक\र्ड किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है। 24 घंटे में ही एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है।

विज्ञापन

यही तापमान शनिवार को 14.2 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तापमान और बढ़ सकता है। अभी दोनों का औसत तापमान सामान्य से ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें