फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मौसम: सिर्फ 13.1 डिग्री पारा, सीजन की सबसे ठंडी रात; पूर्वांचल में चक्रवाती तूफान अकवान का अलर्ट

Thu, 19 Nov 2026 06:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में ठंड ने दस्तक तेज कर दी है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव को देखते हुए काशी सहित पूर्वांचल में यलो अलर्ट जारी किया है। 20 नवंबर से मौसम बदलने और 21 नवंबर को बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
यूपी में ठंड की दस्तक! - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी सहित पूरे पूर्वांचल के जिलों में चक्रवाती तूफान अकवान का यलो अलर्ट जारी हो गया है। 21 नवंबर को काशी सहित आसपास के 10 जिलों में बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बुधवार को इस सीजन का सबसे ठंडी रात रही। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सिर्फ 13.1 डिग्री पर आ गया जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे था। अब बारिश के अलर्ट से तापमान में 4-5 डिग्री तक गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। दिन में तेज धूप भी रही, वहीं रात 10 बजते ही तापमान फिर से 20 डिग्री से नीचे चला गया। हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही।

Trending Videos
विज्ञापन

घने कोहरे से निजात मिलते ही तूफान का संकट
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 21 और 22 नवंबर को अकवान पूर्वांचल को प्रभावित कर सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही ठंडी और सूखी उत्तरी-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ सकती हैं। 

अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के कई भाग में दिन और रात के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। तापमान सामान्य से नीचे पहुंच सकता है। घने कोहरे से निजात मिलने के साथ ही बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से 20 नवंबर से हवा के दिशा में बदलाव आ सकता है। पूर्वांचल के कुछ इलाकों में संभावित हल्की से मध्यम बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें