फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, वॉर्म नाइट और हीटवेव का अलर्ट; 45 डिग्री पहुंचेगा पारा

Thu, 23 May 2024 08:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Forecast Update : वाराणसी में पिछले तीन दिनों से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। हालांकि कल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। काशीवासियों को तेज धूप और गर्मी से तपना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में तीन दिन से पछुआ हवाओं के चलने से गर्मी की तपिश थोड़ी कम है लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से वार्म नाइट और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें सूरज की तल्खी बढ़ने के साथ ही तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले सप्ताह तक जो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह इस सप्ताह कम होकर 40 से नीचे आ गया। बुधवार को दिन में नम हवाएं चलती रहीं, इस वजह से धूप का असर थोड़ा कम रहा। इधर शाम सात बजे के बाद से हवा भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। इससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। गुरुवार की सुबह भी तेज हवा ने मौसम को सुहाना बनाए रखा। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि आईएमडी की ओर से शुक्रवार से एक बार फिर से हीटवेव, वार्मनाइट का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो से तीन दिनों में धूप और तपाने वाली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें