फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: दोपहर होते ही तीखी हो जाती है धूप, गर्मी और बढ़ने के आसार 

Wed, 07 Apr 2021 10:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
summer - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन

वाराणसी में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन तेजी से बदलता जा रहा है। गर्मी अपना सितम ढा रही है। सुबह के बाद जब सूरज सिर के ऊपर आने लगता है, तो धूप तीखी होने लग जाती है। जिससे गर्मी भी बढ़ने लगती है। बुधवार को भी सुबह ऐसे ही हुई।

विज्ञापन


रविवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा था। वही सोमवार को भी दिन में धूप तेज होने के साथ ही गर्मी अधिक रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

जिस तरह से बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्वी हवाएं हवाएं आ रही हैं, उसी का असर है कि पूर्वांचल में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। अब तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जो इस साल का सर्वाधिक है। मौसम वैज्ञानिक एसएन  पांडेय ने बताया कि जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला है, उससे आने वाले दिनों में अभी गर्मी और बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मंगलवार को बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें