वाराणसी में शनिवार आधी रात बाद से घना कोहरा छाने लगा। रविवार सुबह से लेकर दिन तक की स्थिति यह रही कि सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं और लाइट जलाकर ही लोगों को चलना पड़ा। वैसे शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहा।
वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से नम हवाओं के चलने के बाद रविवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सुबह जहां पछुआ हवा की रफ्तार थोड़ी कम रही, वही घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना अधिक था कि सड़कों पर सुबह 9 बजे तक गाड़ियों की रफ्तार बहुत धीमी कर लोग आ जा रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार आधी रात बाद से घना कोहरा छाने लगा। रविवार सुबह से लेकर दिन तक की स्थिति यह रही कि सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रहीं और लाइट जलाकर ही लोगों को चलना पड़ा। वैसे शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहा। कोहरे की वजह से ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शनिवार को 23.7 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 6.5 से बढ़कर 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि देश में कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। उसी का असर है कि कोहरा छाने के साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। अभी 3-4 दिन ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं।