फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मौसम: आज भी बादल छाने से बूंदाबांदी के आसार, बढ़ी गलन, न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट

Tue, 25 Jan 2022 10:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में अभी बादल छाए हुए हैं। नम हवा के कारण सर्दी भी अपने सितम पर है। सुबह-शाम गलन से परेशान कर दिया है। सोमवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली और बादल छाए रहे थे। साथ ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार से बूंदाबांदी की संभावना बहुत कम है, इसके बाद गलन और भी बढ़ने के आसार है। इस वजह से तापमान में भी कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी भागों में ठंड भी बढ़ी है।

वहीं शनिवार से बूंदाबांदी के साथ ही बारिश भी हो रही है। इधर सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली कि लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिले। पछुआ हवाएं भी 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रही।
विज्ञापन

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अब बारिश की संभावना तो नहीं है लेकिन बुधवार से कोहरा छाए रहने, गलन बढ़ने के आसार हैं। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें