फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: इस मानसून पिछले 50 साल के औसत से 51% कम बारिश, फिर भी गर्मी से राहत; जानें अपडेट

Fri, 10 Jul 2026 05:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में पिछले 50 वर्षों के औसत की तुलना में 51 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वांचल में भी सामान्य से 48 प्रतिशत कम वर्षा हुई। बाबतपुर, बीएचयू और राजघाट में केवल बूंदाबांदी हुई, जबकि सेवापुरी में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश का वितरण असमान रहने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी।
विज्ञापन
कंदवा में लगा बारिश का पानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस मानसून काशी में पिछले 50 वर्षों के औसत की तुलना में आधी से भी कम बारिश हुई है। 79.8 मिमी बारिश के साथ काशी में सामान्य से 51 प्रतिशत और 93.5 मिमी बारिश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 48 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पिछले वर्ष इस अवधि तक 165 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी थी।

विज्ञापन


दूसरी ओर, बृहस्पतिवार की मानसूनी बारिश का पैटर्न हैरान करने वाला रहा। दोपहर करीब दो बजे से ढाई बजे तक काशी के तीन मौसम केंद्रों बाबतपुर, बीएचयू और राजघाट में बूंदाबांदी या न के बराबर बारिश दर्ज की गई, जबकि सेवापुरी मौसम केंद्र पर अकेले 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बीएचयू से निकलने वाले लोगों को हल्की बारिश का सामना करना पड़ा, जबकि करीब दो किलोमीटर दूर बरेका पहुंचते ही तेज बारिश होने लगी।

शहर में मैदागिन, गोदौलिया, कैंट, मंडुवाडीह, लहरतारा, बरेका, चितईपुर, कचहरी और नदेसर समेत कई इलाकों में 30 से 45 मिनट तक लगातार तेज बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं सुंदरपुर, बीएचयू, रामनगर, भेलूपुर, बाबतपुर और हरहुआ क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहे। वहां हल्की बारिश भी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है और 11 जुलाई तक अच्छी वर्षा हो सकती है। पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि बनारस और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कमी और अधिक रही। 

वर्षा का आकलन पिछले 50 वर्षों के औसत के आधार पर किया जाता है। काशी में अब तक 79.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक 163.9 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक 179.2 मिमी के मुकाबले केवल 93.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें