फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: गलन भरी ठंड ने बरपाया कहर, अगले तीन दिन काशी में घने कोहरे की चेतावनी

Sat, 03 Jan 2026 01:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में कई दिनों से गलन का सिलसिला जारी है। वहीं अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : महमूद खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को पूरा शहर कोहरे की चपेट में रहा। ग्रामीण इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान गलन भी बरकरार रही, जिससे लोग घरों में दुबके रहे।   

विज्ञापन


इधर, शनिवार यानी आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और रविवार व सोमवार को यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई। शुक्रवार को न्यूनतम दृश्यता रात 8:30 बजे 100 मीटर तक आ गई थी, हालांकि रात 8 बजे के बाद यह बढ़कर 500 मीटर हो गई।

कोहरे के अलर्ट के बीच काशी का पारा फिर से चढ़ने लगा है। इधर, 10 दिन की प्रचंड ठंड से कांप रहे काशीवासियों को शुक्रवार को दिन का अधिकतम पारा सामान्य के बराबर 20.7 डिग्री तक पहुंचने से काफी राहत मिली। लोग घंटों धूप छोड़कर नहीं हटे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सुबह 7 बजे तक घना कोहरा रहा लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो गया और 9 बजे तक धूप निकलने से तापमान बढ़कर 20 डिग्री के पार चला गया। मौसम ऐसा हो गया कि दोपहर 2 बजे तक लोगों को स्वेटर और जैकेट छोड़ने पड़ गए। हालांकि दिन में 6 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चली। 

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे को लेकर कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिनभर में कोहरे  का अलग-अलग स्तर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें