फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघरों में 880 ने बनवाया आधार कार्ड, संशोधन भी कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डाकविभाग की ओर से आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए वाराणसी और चंदौली के 29 डाकघरों में चले अभियान में 880 लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नया आधार कार्ड बनवाने के साथ ही जन्म तिथि, नाम, पता में संशोधन भी कराया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधान डाकघर कैंट और विश्वेश्वरगंज पर लोगों की भीड़ इतनी अधिक रही कि आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही। प्रवर अधीक्षक डाकघर सुमित कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वाराणसी के 18 और चंदौली जिले के 11 डाकघरों में चलाए गए अभियान में लोगों के अधार कार्ड बनवाए गए और संशोधन भी कराया गया। भीड़ के चलते देर शाम तक डाकघरों में आधार का कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें