फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श प्राथमिक विद्यालय बनेंगे प्रदेश के लिए रोल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वह दिन दूर नहीं जब जिले के सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों को टक्कर देंगे। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर वो सुविधाएं मिलेंगी जो एक निजी विद्यालयों के छात्रों को मिलेंगी। यहां स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ाई के साथ ही खेलकूद की भी सभी सुविधाओं से विद्यालयों को लैस किया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक में 15 विद्यालयों को मॉडल बनाने की तैयारी है। इसे सेंटर आफ एक्सीलेंस के रुप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू सांसद आदर्श योजना के तहत गांवों को तो मॉडल बनाया ही जा रहा है अब सरकारी विद्यालयों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। खुद प्रधानमंत्री ने भी पिछले दिनों सरकारी विद्यालयों की स्थित को सुधारने और उसे मॉडल बनाने का आह्वान किया था। अब इसकी पहल शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ ही प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापकों ने शुरू की है। इन सभी लोगों ने सरकारी विद्यालयों को गोद लेकर उसे संवार कर आदर्श विद्यालय का रूप देने का निर्णय लिया गया है। सर्व शिक्षा अभियान, सामाजिक संस्थाओं के अलावा प्रबुद्ध लोगों सहित सीएसआर के माध्यम से भी स्कूलों का विकास कार्य कराया जाएगा। विद्यालयों की शिक्षा को अंग्रेजी माध्यम के निजी विद्यालयों और नवोदय स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा और सुविधाओं के अनुरूप ही विकसित किया जाएगा।
जिले में 120 विद्यालयों का होगा कायाकल्प
जिले में शिक्षा विभाग की ओर से सभी आठ ब्लॉकों में 120 विद्यालयों का कायाकल्प कराने के लिए चयन किया गया है। जिन्हें आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार कर ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना बनाई गई है। अप्रैल तक सभी विद्यालयों को आदर्श विद्यालयों का रूप दे दिया जाएगा। इन विद्यालयों की मॉनीटरिंग जिले स्तर पर बीएसए और ब्लॉक स्तर पर बीईओ करेंगे।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
-स्मार्ट क्लास रूम
-खेल के लिए सभी सुविधाएं
-पेयजल, प्रकाश की उत्तम व्यवस्था
-पर्यावरण संरक्षण के लिए रंग बिरंगे फूलों का पार्क
-शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम
हर ब्लॉक में 15 आदर्श विद्यालय विकसित कि ए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये आदर्श विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए भी एक रोल मॉडल होंगे।-राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें