फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99.95 परसेंटाइल के साथ अविरल पांडेय ने काशी का मान बढ़ाया

विज्ञापन
जेईई मेंन्‍स में वाराणसी में जगत गंज निवासी अविरल पाण्डेय को मिला 99.95 परसेंटाइल माता शिप्रा पाण्ड
विज्ञापन
वाराणसी। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए कराए गए ज्वाइंट इंट्रेंस एक्जॉम(जेईई 2021) का परीक्षा परिणाम सोमवार देर रात जारी हुआ। हालांकि शुरुआती कुछ समय तक वेबसाइट पर परिणाम देखने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से लोड बढ़ गया और सर्वर ने परीक्षार्थियों को खूब परेशान किया। जिले में 23 से 26 फरवरी तक हुई इस परीक्षा में 9 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इधर 99.95 परसेंटाइल के साथ छात्र अविरल पांडेय ने काशी का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) की ओर से कराई गई इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 11 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें वाराणसी और आसपास के जिलों के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सोमवार को ही परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना मिलने के बाद से ही परीक्षार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे। शाम होने के बाद सब एक दूसरे को फोन कर जानकारी में लगे रहे। रात करीब दस बजे के बाद परिणाम जारी हुआ, परीक्षार्थियों के उदास चेहरे पर खुशी लौट आई। हालांकि सर्वर की वजह से थोड़ी परेशानी जरूर हुई। सफल परीक्षार्थी अब जुलाई में होने वाले एडवांस की तैयारी करेंगे।
अविरल की सफलता से परिवार में खुशी
परीक्षा में 99.95 परसेंटाइल के साथ परीक्षा पास करने वाले जगतगंज निवासी अविरल पांडेय के साथ ही पूरा परिवार बहुत खुश है। सनबीम लहरतारा में इंटरमीडिएट के छात्र अविरल ने बताया कि जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब जुलाई में होने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। बताया कि पिताजी अक्षय पांडेय और माता शिप्रा पांडेय के साथ ही शिक्षकों का भी पूरा सहयोग मिला। इस सफलता के बाद अब आगे की पढ़ाई करने का उत्साह भी दोगुना हो गया है। बताया कि परीक्षा में फिजिक्स में 99.60, केमिस्ट्री 99.94 और मैथ में 99.95 परसेंटाइल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें