फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में 45 लाख रुपये से कैथी में लगेगी फ्लोटिंग जेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

---
गंगा में 45 लाख रुपये से कैथी में लगेगी फ्लोटिंग जेटी
केंद्रीय मंत्री ने स्कूलों और सड़कों की मरम्मत कार्य का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी/ चौबेपुर। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने चौबेपुर में 38 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत कुल 7.15 करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे। कायाकल्प योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 694 प्राथमिक विद्यालय, स्कूलों, कॉलेजों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत होगी। जिला पंचायत के राज्य वित्त मद से ग्राम पंचायतों में सरकारी भवनों में मरम्मत कार्य होंगे।
कैथी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैथी में 45 लाख रुपये से फ्लोटिंग जेटी लगाई जाएगी। गंगा क्षेत्र में पाई जाने वाली डाल्फिन को संरक्षित करने के साथ ही नाविकों को इसकी ट्रेनिंग दिलाकर विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण पैदा करके व्यवसाय से जोड़ने के लिए नाविक समाज से आगे आने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मारकंडे महादेव कैथी के साथ सभी क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपील की। कहा कि पूरे क्षेत्र को पर्यटन, धार्मिक तथा रोजगार के अवसर को बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित करने की योजना है। इससे यह क्षेत्र विश्व के मानचित्र पर दार्शनिक स्थल के रूप में दिखाई देगा। हरिद्वार की तरह इसे विकसित करने की योजना है। उन्होंने मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण में आने वाली जमीन के मालिकों से कहा कि चौड़ाई नौ मीटर रखी गई है। इस पर सहमत हो जाएं। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाएगा। सबकी सहमति से काम होगा। 1.5 करोड़ से मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। रिंग रोड से मंदिर तक भूमि मूल्यांकन सहित 3.5 करोड़ से काम होगा। मंदिर से संगम घाट तक रोड का निर्माण, भूमि के मूल्यांकन सहित 6.81 करोड़ का कार्य होगा। संगम घाट से पूर्व निर्मित घाट के पाथवे का निर्माण 7 करोड़ से होगा। धर्मशाला को व्यवस्थित करने, सुधार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें