फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर कुंभ, घर-घर संस्कार की अलग जगाने पहुंची टोली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार, घर-घर कुंभ, घर-घर संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को नगवां स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में पवित्र कुंभ का गंगा जल किट की स्थापना व प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली एवं भदोही के गायत्री साधकों ने भाग लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए टोली नायक रमा शंकर पटेल एवं प्रसेन सिंह ने गंगाजली किट के बारे में जानकारी दी। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार का यह उद्देश्य है कि कुंभ के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाए। रमा शंकर पटेल ने गायत्री साधकों को गंगा जली किट की स्थापना का प्रशिक्षण दिया। संयोजन व संचालन सुरेश चंद्र यादव ने किया। इस दौरान गंगाधर उपाध्याय, अवधेश सिंह, घनश्याम कर्मयोगी, वीरेंद्र विद्यार्थी, रमाकांत पाठक, विंध्याचल सिंह, सत्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें