फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्कॉम के 16 अधीक्षण अभियंताओं को आरोप पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूर्वांचल-डिस्कॉम) के 16 वितरण मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं को आरोप पत्र जारी किया है। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डा. सरोज कुमार ने उक्त कार्रवाई की है। इन मंडलों में अनुबंध से अधिक संविदाकर्मी से काम लेने का आरोप है। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

इस मामले को यूपीपीसीएल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिन मंडलों में बिना सक्षम अधिकारी या कमेटी से अनुमोदन प्राप्त किये ही अधिक संख्या में संविदाकर्मियों को रखकर कार्य कराया गया या कराया जा रहा है। इसकी जांच कराई जानी आवश्यक है। यह भी देखा जाना चाहिए कि क्या वास्तव में बिना अनुमोदन के ऐसा हुआ है। यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित अधीक्षण अभियंता के खिलाफ अनुशासन कार्यवाही की जानी चाहिए। यूपीपीसीएल प्रबंधन के निर्देश के बाद पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी ने यह कदम उठाया है। एमडी डा. सरोज कुमार ने डिस्कॉम की सक्षम समिति से प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमोदन प्राप्त किए बिना संविदाकर्मियों को अनुबंध से अधिक रखे जाने के फलस्वरूप वित्तीय अनुशासन भंग करने के आरोप में 16 अधीक्षण अभियंताओं को आरोप पत्र जारी किया गया है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए मुख्य अभियंता (सम्बद्ध डिस्कॉम मुख्यालय) राजेंद्र प्रसाद एवं उप मुख्य लेखाधिकारी (परीक्षेत्रीय लेखा कार्यालय वाराणसी) विकास जैन को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जांच समिति से अपेक्षा की है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर अपनी आख्या जल्द से जल्द डिस्कॉम मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इनको दिया गया आरोप पत्र
अधीक्षण अभियंता का नाम तैनाती स्थल
उमेश चंद्र वर्मा अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल-नगरीय) गोरखपुर
राजा बाबू अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल) बस्ती
राकेश कुमार अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल- प्रथम) प्रयागराज।
सतगुरु श्रीवास्तव तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल) देवरिया
राकेश कुमार गुप्ता तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल) देवरिया
राजीव चतुर्वेदी अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल-प्रथम) गोरखपुर
राकेश कुमार गुप्ता अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल) कुशीनगर
अशोक कुमार अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल-प्रथम) आजमगढ़
इंद्रदेव त्रिपाठी तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल-द्वितीय) गोरखपुर
प्रदीप अग्रवाल अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल) महाराजगंज
मनोज कुमार पाठक अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल) चंदौली
अशोक कुमार मिश्रा अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल-प्रथम) जौनपुर
अशोक कुमार गुप्ता अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल-द्वितीय) जौनपुर
निसार अहमद अधीक्षण अभियंता (वितरण) भदोही
विनोद कुमार पांडे अधीक्षण अभियंता (वितरण) मीरजापुर
सुभाष चंद्र यादव अधीक्षण अभियंता (वितरण मंडल) सोनभद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें