फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी पेट्रोल से मिलेगी जनता को राहत, कीमत पर होगा नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन बनाने में वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना करनी होगी। डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों पर विपक्ष के हंगामे पर सवाल के जवाब में कहा कि जल्द ही स्वदेशी पेट्रोल बनाने में कामयाबी मिलने वाली है। देश में एथेनॉल से पेट्रोल बनाने की दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन

ऐसा होने के बाद पेट्रोल के दामों पर सरकार का नियंत्रण होगा। कोरोना के मामले में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अपने देश के साथ ही हम दुनिया के 160 से भी अधिक देशों में वैक्सीन भेज रहे हैं। जल्द ही दो और वैक्सीन आ जाएगी।
बनारस रेल इंजन कारखाना गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद अश्विनी चौबे ने पेट्रोल-डीजल महंगे होने के सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने इसके पूर्व भी बढ़े मूल्यों को कम किया था। आज भी हम दाम कम करने का प्रयास कर रहे हैं। वैश्विक बाजार का मूल्य हम निर्धारण नहीं करते हैं। सरकार की ओर से कई कल्याणकारी काम हो रहे हैं। कहा कि जिस तरह कोरोना टीकाकरण को सफलता मिल रही है, निश्चित रूप से आने वाले दिनों में कोरोना मुक्ताहत, सर भारत बनाने की दिशा में हम सफल होंगे। कहा कि भारत में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन दो वैक्सीन लगाई जा रही हैं और आने वाले दो-तीन महीनों में दो और वैक्सीन बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद वैक्सीन की कमी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि अधिक से अधिक कोरोना टीकाकरण कराया जा सके, इसके लिए रोटरी क्लब, लायंस क्लब सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह, एडिशनल सीएमओ डॉक्टर एके मौर्या, डॉक्टर एसएस कन्नौजिया, सीएमएस दीनदयाल डॉक्टर बी शुक्ला के साथ ही रेलवे अस्पताल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं पर अधिक फोकस
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के पहले जहां कोई लैब नहीं थी, वहीं अब लैब की संख्या भी बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस बार के बजट में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस किया गया है। पीएम आत्मनिर्भर भारत स्वास्थ्य योजना भी लांच की गई है, जिसमें पूरे देश भर में 602 क्रिटिकल केयर अस्पताल खोले जाने की बात कही गई है। इससे लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
000
किसान आंदोलन पर विपक्ष की राजनीति ठीक नहीं
किसानों के आंदोलन पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष इस मामले में केवल राजनीति कर रहा है, जो ठीक नहीं है। उनको किसानों से कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित को लेकर के कई बड़े कदम उठाए हैं। किसी भी हालत में एमएसपी नहीं हटाई जाएगी। और जो कृषि बिल लाया गया है, उससे किसानों को लाभ होगा। राजनीतिक भ्रम पैदा कर किसानों को भरमाया जा रहा है। जनता सब जानती है। विपक्ष को सार्थक प्रयास करना चाहिए। बजट में एक हजार से अधिक मंडियों को तैयार करने का प्रावधान है।
000
जम्मू कश्मीर को भी आजाद कराया गया
लोकतंत्र में आंदोलन करने का अधिकार सबको हैं। जिस प्रकार से जम्मू कश्मीर को आजाद कराया गया। सभी का सहयोग मिला। वहां चुनाव में भी सभी दलों के लोगों ने सहयोग दिया है। हिंसक आंदोलन जो लोग कर रहे हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी की रैली में भीड़ पर अश्विनी चौबे ने कहा कि न तो राहुल लोकसभा में सही बात करते हैं और न ही अन्य जगहों पर। राफेल हो या किसानों का मामला हो। अच्छी भावना के साथ बातचीत नहीं करते है। ममता बनर्जी के जयश्रीराम के नारे पर कहा कि बिना जयश्री राम के कल्याण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें