फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद निपटाने के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जमीन के झगड़ों में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने भूमि विवाद निपटाने के लिए राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया। श्रावस्ती मॉडल के अनुसार सभी कार्यवाही थानों की जीडी में दर्ज होगी।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में तीनों तहसील के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि-विवाद से संबंधित कोई भी व्यक्ति अपना प्रार्थना-पत्र मंगलवार 23 फरवरी 2021 तक वहां उपलब्ध बॉक्स में डाल सकता है। सभी जमीन से संबंधित पुराने विवादों को संयुक्त टीम सुलझाएगी। उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में 10 दिनों के भीतर विवाद का निपटारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि लेखपाल निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांवों में नहीं बैठते हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्राम सभा की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों का कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि किसी ग्राम स्तरीय सचिव को छुट्टी की आवश्यकता है तो वह एक सप्ताह पहले ही स्वीकृत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें