फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर में 102 पशुओं की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नीति आयोग द्वारा चयनित आदर्श विकास खंड सेवापुरी के ईशरवार गांव में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 102 पशुओं की जांच की गई। शिविर में पशु चिकित्सा निदेशक डॉ. यूपी सिंह ने पशु पालकों को गला घोंटू, बधिया, बांझपन समेत तमाम सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन महीने में सभी 87 ग्राम सभाओं में यह शिविर चलेगा। इसके लिए 30 मैत्री कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। जिसमें महिलाएं, प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

शिविर में पशुपालकों को जानकारी देने के बाद निदेशक ने नव निर्माणाधीन आश्रय केंद्र भिटकुरी का निरीक्षण किया। यहां पशु चिकित्सा अधिकारी खरगूपुर त्रिभुवन यादव द्वारा रजिस्टर मेंटेन न किए जाने पर नाराजगी जताई और तत्काल रजिस्टर मेंटेन करने कर निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान कुंवर प्रताप सिंह से पशुओं की संख्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सेवापुरी के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह को रजिस्टर मेंटेन करा कर तत्काल जानकारी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें