फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप महीनों से खराब, धान की रोपाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आराजी लाइन विकास खंड के भतसार पृथ्वीपुर गांव में नलकूप संख्या 8 एक महीने से खराब है। जिससे किसानों की धान की रोपाई बाधित हो रही है। गांव के किसान बंद नलकूप को ठीक कराने के लिए कई बार सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर रविवार को दोपहर किसानों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर नलकूप ठीक नहीं किया गया तो जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे। इस मामले में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम सत्यप्रकाश से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नलकूप के खराब होने की जानकारी है इसे केंद्रीय कार्यशाला में शामिल कर दिया गया है। जल्द ही नलकूप ठीक कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वाले किसानों में विक्की सिंह, रंजीत गिरी, चंद्रेश सिंह, राकेश गिरी, विनोद सिंह, संजय कुमार, गुंजन, निशांत गिरी, राहुल, विपिन, राजा बाबू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें