फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में शिक्षक नियुक्ति का लिफाफा खुलने से पहले शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में शिक्षक नियुक्ति को लेकर ईसी में लिफाफा खोलने से पहले ही तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। एक महिला अभ्यर्थी ने इसकी शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से कर न्याय की गुहार लगाई है। हिंदी विभाग सहित अन्य विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर साक्षात्कार के बाद लिफाफा खुलने पर कार्यपरिषद में फैसला होना है। सूत्रों के मुताबिक छह जुलाई को ही ईसी की बैठक होनी थी, लेकिन विश्वविद्यालय बंद होने की वजह से बैठक के स्थगित होने की चर्चा है। हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने वाली एक महिला अभ्यर्थी ने नियुक्ति में नियमों को लेकर सवाल खड़ा करते हुए इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से की है। साथ ही उसकी कॉपी कार्य परिषद के सदस्य और विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें