फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस से पिकनिक मनाने चुनार गए दो युवक गंगा में डूबे, एक की बची जान

Sun, 27 May 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के सीखड़ चुनार कोतवाली के अंतर्गत रूदौली गंगा घाट पर नहाते समय वाराणसी के दो युवक गंगा मे डूब गए। वहीं उनके तीसरे साथी की जान बच गई।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक तलाश के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव बरामद किए। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिसके चलते ने पर पंचनामा करने के बाद शवों को सौंप दिया।

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के संत गोपाल नगर कालोनी निवासी अविनाश (21) पुत्र चंद्रकेश, सक्षम (20) पुत्र प्रवीण ओबेराय निवासी बजरडीहा, भेलूपुर और हसन (20) निवासी डीएलडब्ल्यू रविवार को मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र स्थित रूदौली गंगा घाट पर नहाने आए थे।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे तीनों युवक बाइक से रूदौली घाट पर पहुंचे और गंगा में नहाने लगे। इस दौरान अविनाश और सक्षम नहाते समय गहरे पानी में जाकर नहाने लगे जबकि उनका तीसरा साथी हसन कम तैरना जानता था जिससे वह घाट पर ही नहा रहा था।

इसी बीच अविनाश डूबने लगा। उसे डूबता देख उसे बचाने सक्षम पहुंचा तो वह भी गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। दोनों मित्रों को डूबते देख हसन शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। जबतक लोग उसे बचाने का प्रयास करते तबतक अविनाश और सक्षम डूब चुके थे।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल चुनार राजीव सिंह वह चौकी इंचार्ज अदलपुरा मोहम्मद अकरम खान मौके पर पहुंचे। डूबे युवकों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद 11 बजे अविनाश और सक्षम का शव बरामद किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें