वहीं, दूसरी घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई। इसमें श्रीकंठपुर निवासी घूरा देवी (82) पत्नी स्वर्गीय मेवालाल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोनों घटनाओं के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। एक ही दिन में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कादीपुर और रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हुई है। एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, दूसरी घटना में परिजनों ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव अपने साथ ले जाने की बात कही है।