फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कंटेनर में मवेशी लेकर भाग रहे दो तस्करों को तीन जिलों की पुलिस ने हाईवे पर दौड़ा कर पकड़ा

Sun, 02 Apr 2023 12:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पुलिस ने मौके से कंटेनर छोड़ कर भाग रहे दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पशु तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस को हाईवे पर बैरिकेडिंग और घेराबंदी करनी पड़ी। प्रयागराज के हंडिया, भदोही जनपद के ऊंज, गोपीगंज व औराई और वाराणसी के मिर्जामुराद, रोहनिया व लंका थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर पशु तस्करों को पकड़ा।
विज्ञापन
Varanasi: कंटेनर में मवेशी लेकर भाग रहे दो तस्करों को तीन जिलों की पुलिस ने हाईवे पर दौड़ा कर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से कंटेनर में भरकर पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहे तस्करों को पकड़ने के लिए रविवार को प्रयागराज, भदोही और वाराणसी जिले की पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर रांग साइड से कंटेनर लेकर भाग रहे तस्करों को घेराबंदी कर वाराणसी के रोहनिया-लंका थाना के बॉर्डर पर अखरी क्षेत्र से पकड़ा।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से कंटेनर छोड़ कर भाग रहे दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पशु तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस को हाईवे पर बैरिकेडिंग और घेराबंदी करनी पड़ी। प्रयागराज के हंडिया, भदोही जनपद के ऊंज, गोपीगंज व औराई और वाराणसी के मिर्जामुराद, रोहनिया व लंका थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर पशु तस्करों को पकड़ा। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी पशु तस्कर मौके पर जुटी भीड़ में घुस कर भागना चाहे, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। मौके पर प्रयागराज और भदोही जनपद की क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची। पुलिस टीम कंटेनर और पशु तस्करों को लेकर भदोही जिले के औराई थाने के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें