फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी समेत दो की कोरोना से मौत

Fri, 12 Jun 2020 10:01 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • दिल्ली, मुंबई, गुड़गांव से आए नौ प्रवासियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
  • जिले में कुल संक्रमित हुए 267, एक्टिव केस 83, दस नए हॉट स्पॉट भी बने 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। इसमें तेलियाबाग के पियरिया पोखरी निवासी 78 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और पीजीआई लखनऊ में भर्ती बड़ी पियरी निवासी मरीज शामिल हैं। इसके अलावा नौ प्रवासियों समेत 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि तेलियाबाग के पियरिया पोखरी निवासी 78 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी लंबे समय से सांस, दमा की बीमारी और ब्लड प्रेशर से ग्रसित थे। बीएचयू में इलाज के लिए नौ जून को गए जहां सैंपल देने के बाद घर पर ही क्वारंटीन थे। दस जून को उनकी मौत हो गई। इसके बाद कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।


सीएमओ ने बताया कि 3 जून को बड़ी पियरी हॉट स्पॉट से कोरोना संक्रमित ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित मरीज की एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब जिले में कोरोना से होने वाली मौत का आकंड़ा सात हो गया है। इसके अलावा शुक्रवार को ही पति-पत्नी समेत 15 चौदह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आईशोलेशन वार्ड के भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें