फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दो अदालत कर्मी कोरोना पॉजिटिव, अब 12 अक्तूबर को खुलेगी कचहरी

Thu, 08 Oct 2020 09:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो अदालत कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिला जज यूसी शर्मा ने नौ अक्तूबर को वाराणसी की दीवानी कचहरी बंद रखने का आदेश दिया है। सिविल कोर्ट कोरोना रोकथाम उपचार समिति के अध्यक्ष लोकेश राय ने बताया कि हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा तीन अक्तूबर को जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब कोरोना मरीज मिलने पर सैनिटाइजेशन के लिए मात्र 24 घंटे अदालतें बंद रहेंगी।

विज्ञापन


पहले कोरोना मरीज मिलने पर अदालतें दो दिन बंद रहती थी। बृहस्पतिवार को कराई गई जांच में एक पेशकार और एक चपरासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को सैनिटाइजेशन के लिए दीवानी कचहरी बंद रहेगी। वहीं शनिवार को सेकेंड सटरडे और फिर रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में दीवानी कचहरी की अदालतें अब 12 अक्तूबर को खुलेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें