फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गाड़ी गलत पार्क करने वाले सावधान! ट्रैफिक पुलिस ने छेड़ा 14 दिनों का अभियान

Sat, 03 Dec 2022 05:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के निर्देश पर गलत पार्किंग किये जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। होटलों, लॉज, मैरिज लॉन, के सामने कोई भी वाहन अगर गलत तरीके से पार्क होगा तो पेट्रोलिंग करने वाली टीम जिनके साथ यातायात विभाग की क्रेन भी साथ रहेगी वह तत्कालीन इन वाहनों को उठाकर टीपी लाइन लाकर वाहनों को सीज कर देगी।
विज्ञापन
गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने छेड़ा 14 दिनों का अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्ररेट में वैवाहिक आयोजनों के मद्देनजर शहर में लगने वाले जाम को ध्यान में रखकर यातायात पुलिस ने आगामी 14 दिनों के लिए गलत पार्किंग किये जाने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार से अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने QRT व इंटरसेप्टर के माध्यम से यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग करने की समय सीमा को देर रात तक बढ़ाते हुए समस्त मैरिज लॉन, होटलों, वैवाहिक स्थलों आदि के सामने लगने वाले वाहनों की पार्किंग जिसके कारण शहर में जाम व यातायात का दबाव उत्पन्न हो जाता है उसके खिलाफ अभियान चलाते हुए चालान एवं वाहन सीज की कार्यवाही को अंजाम देना शुरू किया जा रहा है। होटलों, लॉज, मैरिज लॉन, के सामने कोई भी वाहन अगर गलत तरीके से पार्क होगा तो पेट्रोलिंग करने वाली टीम जिनके साथ यातायात विभाग की क्रेन भी साथ रहेगी वह तत्कालीन इन वाहनों को उठाकर टीपी लाइन लाकर वाहनों को सीज कर देगी।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि शहर के सभी होटल मालिकों, लॉज संचालको, मैरिज लॉन संचालको (वैवाहिक स्थलों) से यह अपील की जा रही है कि शहर में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए वाहनों को गलत तरीके से अपने होटलों, लॉन, पार्क व वैवाहिक स्थलों के आगे व सामने न लगने दें। इसके साथ ही समस्त यातायात प्रभारी निरीक्षकों को इस संबंध में यह आदेशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र में पड़ने वाले समस्त वैवाहिक कार्यक्रम स्थलों के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर वाहनों को बेतरतीब तरीके से न खड़ा करने दें। अन्यथा सीज की कार्रवाई तय है। इस संदर्भ में लगातार अनाउंसमेंट करते हुए तथा वैवाहिक आयोजन कार्यक्रमों के मालिकों से संपर्क स्थापित कर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रकार की कोई गलत तरीके से पार्किंग सड़क, फुटपाथ या लेन पर न की जाए। इस संबंध में एक नोटिस यातायात विभाग की तरफ से सभी को जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें