फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Traffic: बैरियर कट बंद हुए तो लोगों ने खुद बना लिए रास्ते, जल्दी निकलने की होड़ में हो रहे हादसे

Mon, 11 May 2026 03:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगाए गए बैरियर और डिवाइडर अवैध कटों के कारण बेअसर होते जा रहे हैं। फुलवरिया, चौकाघाट और मलदहिया समेत कई इलाकों में लोग गलत दिशा से वाहन निकाल रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ा है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शिवपुर चौराहे पर लगाए गए बैरियर को हटाकर निकलते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Traffic: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगाए गए कई बैरियर और डिवाइडर अब केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। लोगों ने अपनी सुविधा और जल्दबाजी के चलते जगह-जगह अवैध कट और रास्ते बना लिए हैं। पुलिस की सख्ती न होने से नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। सबसे ज्यादा स्थिति फुलवरिया, चौकाघाट, मलदहिया, सुंदरपुर और कालभैरव चौराहे के आसपास देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


फुलवरिया हॉकी चौराहे के पास लोग बैरियर के बीच से बाइक निकाल लेते हैं। चौकाघाट क्षेत्र में कई स्थानों पर डिवाइडर के बीच बने छोटे कट से दोपहिया और ई-रिक्शा चालक गलत दिशा से निकलते हैं। सुबह और शाम के समय यहां अचानक सामने आने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। मलदहिया चौराहे पर लोग कुछ मीटर बचाने के लिए बैरियर के बीच से बाइक निकाल देते हैं, जिससे कई बार पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। 

तिराहों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर चालान की कार्रवाई की जाएगी। नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति पुलिस बैरियर या कट से गलत दिशा में जाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक

फुलवरिया फोर लेन मार्ग
फुलवरिया फोर लेन मार्ग पर दो ऐसे कट हैं, जहां बाइक सवार जल्दबाजी में गलत दिशा से निकलते हैं। आगे हॉकी चौराहे के पास सर्किट हाउस की ओर जाने के लिए यू-टर्न लेने के बजाय लोगों ने पुलिस बैरियर हटाकर रास्ता बना लिया है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, जबकि यह शहर का प्रमुख तिराहा है।
विज्ञापन

तेलियाबाग-मलदहिया मार्ग
तेलियाबाग-मलदहिया मार्ग शहर के सबसे व्यस्त रास्तों में शामिल है। तिराहे से मलदहिया पटेल चौराहे तक पहुंचने के बीच तीन कट बने हैं। ये कट पैदल राहगीरों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इनका गलत इस्तेमाल बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक करते हैं। इससे न केवल जाम की समस्या उत्पन्न होती है, बल्कि हादसे और मारपीट की नौबत भी आ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें