फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports : चार खेलों में चार गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज के साथ वाराणसी शीर्ष पर; पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Thu, 07 Nov 2024 01:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में एथलेटिक्स के साथ खेल की काफी खबरें रहीं। खिलाड़ियों को सम्मान के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। विभिन्न संस्थाओं के तत्वावधान में होने वाले खेल आयोजन में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बड़ालालपुर के स्टेडियम में पोल वॉल्ट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स की चार स्पर्धाओं में वाराणसी के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग में वाराणसी ने चार गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा है। 

विज्ञापन




टीम ने तीन सिल्वर और तीन कांस्य भी जीता। वहीं, प्रयागराज, मिर्जापुर, मेरठ और लखनऊ ने एक गोल्ड मेडल जीता। अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वाराणसी के अंशू रजक ने गोल्ड, स्पोटर्स कॉलेज सैफई के अमित यादव ने सिल्वर और वाराणसी के ही राम अनुज यादव ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


बालिका वर्ग में मेरठ की नीरु पाठक ने गोल्ड, वाराणसी की वैशाली ने सिल्वर और लखनऊ की लवी शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में लखनऊ की खुशी कुमारी ने गोल्ड, वाराणसी की काजल कुमारी ने सिल्वर और वाराणसी की ही प्रिमा राम ने कांस्य पदक जीता। 



अंडर-17 बालक वर्ग में वाराणसी के जामिल अली ने गोल्ड, कानपुर के अब्दुल करीम ने सिल्वर और मुरादाबाद के लविश ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालिका वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में आमी सिंह ने गोल्ड, बरेली की वंदन ने सिल्वर और लखनऊ की शीला ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में मिर्जापुर के नितिन सिंह ने गोल्ड, वाराणसी के रीशू पाठक ने सिल्वर और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के राहुल ने कांस्य पदक जीता है। 

अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी की खुशी पटेल ने गोल्ड, सहारनपुर की अविका ने सिल्वर और लखनऊ की शिवानी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पोल वॉल्ट में वाराणसी के नीरज कुमार प्रथम, मेरठ के प्रशांत कुमार द्वितीय, मिर्जापुर के मोनू पाल तृतीय और बरेली के विवेक कुमार चौथे स्थान पर रहे। अंडर-19 1500 मीटर दौड़ में संध्या यादव ने कांस्य जीता है। इस अवसर डॉ. चंद्रमणि सिंह, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. प्रभास कुमार झा, डॉ. चंद्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

हैंडबॉल : वाराणसी ने प्रयागराज को 22-11 से हराकर की बोहनी
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चार दिवसीय प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रदेश के 16 मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन वाराणसी व प्रयागराज मंडल के बीच उद्घाटन मुकाबला हुआ। वाराणसी मंडल ने प्रयागराज को 22-11 से पराजित किया। 

बरेली मंडल ने देवीपाटन मंडल को 14-8 से हराया। प्रतियोगिता में प्रेम प्रकाश, संदीप राय, पंकज यादव, रणविजय त्रिपाठी, उज्ज्वल, जितेंद्र शर्मा, गोविंद निषाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उद्घाटन डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षक प्रमेंद्र सिंह, तौहीद खान, संयुक्त सचिव हैंडबाॅल संघ अमित पांडेय, उप क्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खां, शमीम अहमद व डॉ. अब्दुल मौजूद रहे।

क्रिकेट : फूलपुर ने मऊ को छह विकेट से दी मात
जगदीश और रानी उपाध्याय की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता जगतपुर के ग्राउंड में फूलपुर और आरसीए मऊ के बीच हुई। टॉस जीतकर मऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 101 रन बनाए। अर्थ ने 24 और विकास ने 16 रनों का योगदान दिया।

फूलपुर के एसजी और रवि ने दो- दो विकेट लिए। जवाब में फूलपुर की टीम ने 11.2 ओवर में ही छह विकेट से मैच जीत लिया। अरुण ने 43, आयुष ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में पवन और निखिल ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरोज राय ने फूलपुर के खिलाड़ी अरुण को दिया।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी सुहानी
स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 8 से 12 नवंबर तक राष्ट्रीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में वाराणसी की सुहानी पटेल खेलेंगी। सुहानी एसपीएलसी माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। वह डुओ स्पोटर्स एकेडमी में अभ्यास करती हैं। पहले बलिया में हुई राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। बुधवार को सुहानी डॉ. बीआर क्रीड़ा संस्थान फैजाबाद से विदिशा मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगी। कोच उमेश केशरी ने सुहानी को शुभकामनाएं दी हैं। 

राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में खेलेंगे काशी के 4 खिलाड़ी
राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता लखनऊ में 9 नवंबर तक होगी। 66 किलोग्राम में वाराणसी के सनी यादव, 73 किलोग्राम में रंजीत यादव, 90 किलोग्राम में आरती यादव और आशु यादव खेलेंगे। जूडो कोच लाल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले 15 दिवसीय शिविर लगाया गया। खिलाड़ी रोज सुबह और शाम 6 घंटे अभ्यास करते थे। खिलाड़ी बुधवार दोपहर 1 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। ये खिलाड़ी पहले भी प्रादेशिक और राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं।

वॉलीबॉल में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज विजेता
बड़ा लालपुर के जीवनदीप महाविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को अंतर विश्वविद्यालयीय वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। कुल 14 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शुरुआत हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज और बलदेव पीजी कॉलेज के मुकाबले से हुई। जिसमे हरिश्चंद्र 25-20, 25-22 से विजयी रहा। 

उद्घाटन शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के क्रीड़ा परिसर के सचिव प्रो. मुकेश कुमार पंथ रहे। निर्णायक मंडल में चंद्रमोहन यादव व प्रो. संजय सिंह रहे। कार्यक्रम प्रभारी विद्यापीठ के राधेश्याम राय, आयोजक डॉ. अमित सिंह, शैलेश त्रिवेदी, डॉ. राजेश यादव मौजूद रहे। 

मेडल और प्रमाण-पत्र के साथ खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
12 मेडल जीतकर वाराणसी मंडल चैंपियन
खेल विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन सीनियर व कुश्ती प्रतियोगिता 4 से 6 नवंबर तक कछवां मिर्जापुर में चली। वाराणसी मंडल की कुश्ती टीम ने तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज सहित 12 मेडल हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह सहित सुशील पांडे, राजेंद्र सिंह, रामबचन यादव उपस्थित रहे। 

तूफान अभियान में 11500 छात्राओं को ट्रेनिंग
तूफान खेल अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों की 11,500 छात्राओं को अलग-अलग खेलों का रोज दो घंटे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 50 मीटर दौड़, इंडोरेंसरन, लॉन्ग जंप, शटल रन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इनकी प्रतियोगिता ग्रामीण, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होगी। यह खेल हरहुआ, काशी विद्यापीठ, सेवापुरी, चिरईगांव, आराजीलाइन ब्लॉक के विद्यालयों में हो रहे हैं।

ऑफिसर महिमा पटेल ने बताया कि नन्ही कली संस्था के माध्यम से 11 से 12 साल और 13 से 15 साल की बेटियों को प्रशिक्षण दिया जा रह है। जिला स्तर पर खेल 15,16,17 नवंबर को सेवापुरी ब्लॉक के गंगापुर में होंगे। 
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
गोला फेंक में 29, पुशअप-चिनअप में 33 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरू हुई। गोला फेंक में 29 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्याम शंकर तिवारी को पहला, उपेंद्र कुमार दुबे को दूसरा और रविरंजन पांडेय को तीसरा स्थान मिला। पुशअप और चिनअप में 33 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। 

पुशअप में प्रथम स्थान पर रविरंजन पांडेय, द्वितीय स्थान पर हिमांशु पाल और तीसरे स्थान पर उपेंद्र कुमार दूबे रहे। चिनअप में प्रथम स्थान पर हिमांशु पाल, द्वितीय स्थान पर उपेंद्र कुमार दूबे और तृतीय स्थान पर मनीष कुमार रहे। शारीरिक शिक्षा और क्रीड़ा विभाग के प्रभारी व सहायक नोडल अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि युवाओं में प्रतिस्पर्धा और लगन का भाव जागृत हो रहा है। 

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि काशी सांसद खेल कूद प्रतियोगिता हमारे छात्रों को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती है। चीफ प्राॅक्टर प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, धनुर्विद्या प्रशिक्षक आदित्य कुमार, सोमनाथ पांडेय उपस्थित रहे। 

आठ नवंबर को रस्सीकूद और बैडमिंटन प्रतियोगिता : डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि आठ नवंबर को रस्सीकूद और बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें