आठ लाख का कपड़ा मंगाकर नहीं किया भुगतान
आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा निवासी कपड़ा कारोबारी इकलाख अहमद ने कोलकाता के मनीष मुकीम के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इकलाख ने पुलिस को बताया कि मनीष की फर्म से उनका लेनदेन पूर्व में चलता था। 8,07,952 लाख का कपड़ा ट्रांसपोर्ट से मनीष मुकीम को भेजा। फर्म की ओर से जो चेक मिला उसे जब बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। बाद में मनीष ने पैसा देने से भी इन्कार कर दिया। आदमपुर इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बीएचयू अस्पताल में प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेडेंट हटाए गए, विरोध में उतरे कर्मचारी
बीएचयू अस्पताल में प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पद पर तैनात प्रकाश चंद्र शर्मा को उनके इस पद की जिममेदारी से हटा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कुछ महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद इसकी जांच के आधार पर की गई है। उधर कार्रवाई की जानकारी होने के बाद इसके विरोध में अस्पताल के कुछ कर्मचारी आईएमएस बीएचयू के निदेशक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसको गलत कदम बताया।
बीएचयू अस्पताल में डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पद पर तैनात प्रकाश चंद्र शर्मा पर पिछले दिनों अस्पताल की महिला नर्सिंग आफिसर ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की थी। मामले मेें पिछले दिनों सीजेएम के आदेश में लंका थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके अलावा एक अन्य महिला नर्सिंग आफिसर ने भी प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की थी।
शिकायतों के आधार पर विश्वविद्यालय स्तर पर हुई जांच के बाद ही प्रकाश चंद्र शर्मा को प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पद से हटाने की कार्रवाई की गई है। इधर कार्रवाई की जानकारी होने के बाद प्रकाश के समर्थन में मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे अस्पताल के कुछ कर्मचारी आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार से मिलने उनके कार्यालय गए। यहां उन्होंने निदेशक से बातचीत कर इस तरह की कार्रवाई को गलत बताते हुए इस कार्रवाई को वापस लेने की मांग रखी। कर्मचारियों ने जानबूझकर प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट को फंसाने की बात कही। निदेशक ने कर्मचारियों से विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई का हवाला दिया।
क्या बोले अधिकारी
प्रभारी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट प्रकाश चंद्र शर्मा को इस पद से हटाने की सूचना मुझे भी ईमेल के माध्यम से मिली है। कुछ कर्मचारी कार्रवाई के विरोध में मुझसे मिलने आए थे, उनको बताया गया कि कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई है। ऐसे में इस प्रकरण में कोई भी बात केंद्रीय कार्यालय में सक्षम अधिकारियों के पास जाकर करनी चाहिए। इसके बाद सभी कर्मचारी लौट गए। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
एफआईआर न दर्ज होने पर सीडीपीओ ने डीपीओ से की कार्रवाई की मांग
चौबेपुर क्षेत्र के जयरामपुर तरयां, रमगढ़वा, खुटहना सहित छह आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है। सीडीपीओ विजय कृष्ण उपाध्याय ने डीपीओ डीके सिंह को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। सीडीपीओ ने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की गई। केंद्र भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया है। जबकि नीचे का लगा हुआ है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टया संदिग्ध मामलों की जांच की जाती है। पुष्ट होने पर ही प्राथमिकी दर्ज की जाती है।
चार दिन से लापता युवक का कपड़ा, जूता गंगा पुल पर मिला, अनहोनी की आशंका
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी राजकुमार सोनकर (24) पिछले शुक्रवार को शाम में घर से निकला, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है। रविवार को बभनपुरा रिंग रोड गंगा पुल पर राजकुमार का कपड़ा, जूता देखकर अनहोनी की आंशका जताई गई है। प्रधान संजय कुमार सोनकर ने बताया कि राजकुमार सोनकर शुक्रवार को शाम को बिना किसी को बताए घर से निकला और लौटा नहीं है। रविवार को चचेरे भाई राजू सोनकर ने बभनपुरा गंगा पुल के किनारे उसका शर्ट, जैकेट व जूता देखा तो परिजनों को सूचना दी। गंगा नदी में कूदने की भी आशंका जताई। राजकुमार की मां विद्या देवी की सूचना पर चांदपुर चौकी प्रभारी रोशन राय ने गंगा किनारे नाव से खोजबीन की। परिजन भी खोजबीन में जुटे हैं। अभी तक राजकुमार की कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ से भी मदद ली जा रही है।
एफआईआर न दर्ज होने पर सीडीपीओ ने डीपीओ से की कार्रवाई की मांग
चौबेपुर क्षेत्र के जयरामपुर तरयां, रमगढ़वा, खुटहना सहित छह आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है। सीडीपीओ विजय कृष्ण उपाध्याय ने डीपीओ डीके सिंह को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। सीडीपीओ ने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल की गई। केंद्र भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया है। जबकि नीचे का लगा हुआ है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टया संदिग्ध मामलों की जांच की जाती है। पुष्ट होने पर ही प्राथमिकी दर्ज की जाती है।
चार दिन से लापता युवक का कपड़ा,जूता गंगा पुल पर मिला, अनहोनी की आशंका
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी राजकुमार सोनकर (24) पिछले शुक्रवार को शाम में घर से निकला, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है। रविवार को बभनपुरा रिंग रोड गंगा पुल पर राजकुमार का कपड़ा, जूता देखकर अनहोनी की आंशका जताई गई है। प्रधान संजय कुमार सोनकर ने बताया कि राजकुमार सोनकर शुक्रवार को शाम को बिना किसी को बताए घर से निकला और लौटा नहीं है। रविवार को चचेरे भाई राजू सोनकर ने बभनपुरा गंगा पुल के किनारे उसका शर्ट, जैकेट व जूता देखा तो परिजनों को सूचना दी। गंगा नदी में कूदने की भी आशंका जताई। राजकुमार की मां विद्या देवी की सूचना पर चांदपुर चौकी प्रभारी रोशन राय ने गंगा किनारे नाव से खोजबीन की। परिजन भी खोजबीन में जुटे हैं। अभी तक राजकुमार की कोई जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ से भी मदद ली जा रही है। संवाद
जमीन के विवाद में दंपती की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा यादव बस्ती में जमीन के विवाद में दंपती की पिटाई कर दी। पिंडरा निवासी रामजनम यादव ने पुलिस को बताया कि भाई दशरथ यादव ने जमीन विवाद को लेकर पत्नी सुनीता यादव को पीटा। बीचबचाव करने पर उन पर भी हमला किया गया। थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।