फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में वाराणसी की 5 खबरें: दो पक्षों में जमकर मारपीट, गंगा में उतराया मिला शव; गंगा में मिला युवक का शव

Sat, 12 Oct 2024 01:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पिछले 24 घंटे में अपराध से जुड़ी कई खबरें चर्चा में रहीं। इनमें नक्कटैया में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट और प्रयागराज के युवक का रामनगर में गंगा में शव उतराया मिलने की खबर सुर्खियों में बनी रहीं। 
विज्ञापन
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्कटैया में दो पक्षों में जमकर मारपीट

विज्ञापन

खोजवा की नक्कटैया में देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां रामलीला की नक्कटैया शनिवार देर रात कीनाराम स्थल से निकली। लाग विमान के कुछ दूर निकलते ही कूड़ा खाना तिराहे पर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते गालीगलौज और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग सड़क पर मारपीट करने लगे। इससे इलाके में भगदड़ का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया।  

प्रयागराज के युवक का शव रामनगर में गंगा में उतराया मिला
कोदोपुर गांव में गंगा में शुक्रवार को एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना पाकर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की पैंट में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान प्रयागराज के कीडगंज के कृष्णा नगर निवासी सचिन पाल (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन



पुलिस की सूचना पर प्रयागराज से सचिन के मामा कुनाल पाल रामनगर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सचिन के पिता की प्रयागराज में चाय की दुकान है। उसी दुकान पर वह भी बैठता था। गत आठ अक्तूबर को पार्टी में जाने की बात कह कर सचिन घर से निकला था। उसकी खोजबीन की जा रही थी कि उसका शव मिलने की सूचना मिली। कुनाल ने बताया कि सचिन दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वहीं, परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार युवक ने गंगा में कूद कर जान दी है और उसका शव बहते हुए कोदोपुर तक आया है।

ट्रेवल्स एजेंसी संचालक से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज

जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मूल निवासी और तुलसी विहार कॉलोनी, मीरापुर बसही में रहने वाले ट्रेवल्स एजेंसी संचालक को फोन कर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। मामले को लेकर ट्रेवल्स एजेंसी संचालक प्रदीप सिंह ने शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि रंगदारी मांगने वाला अपने आपको भदोही का रहने वाला बताया। कहा कि तुम्हारी एक भी बस इंद्रा मिल भदोही से तब तक नही चलने देंगे, जब तक महीने का गुंडा टैक्स नहीं मिल जाएगा। पुलिस सर्विलांस की मदद से उस मोबाइल नंबर को ट्रैक कर रही है जिससे फोन कर रंगदारी मांगी गई है।
 
विज्ञापन

विला में महिला और पुरुष में मारपीट

सरसौली के पास नारायणपुर स्थित एक विला में एक महिला और पुरुष में मारपीट हुई। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। महिला ने 112 नंबर पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और उसका इलाज कराई। गिलट बाजार चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला तहरीर नही दी है। कार्रवाई के लिए पूछने पर उनका कहना था कि वह कुछ नहीं चाहती हैं। महिला और पुरुष कहीं बाहर से बनारस घूमने आए थे। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी।

चोरी के ई-रिक्शा के साथ दो गिरफ्तार
गंगानगर कॉलोनी, राजघाट से गत सात अक्तूबर की रात चुराए गए ई-रिक्शा के साथ आदमपुर थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान पंचाइतिया कुआं शुभम राय और गंगा नगर कॉलोनी के राहुल साहनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें