फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सोती रही, बेटे ने कर ली आत्महत्या: होटल में मिला युवक का शव, पढ़ें एक क्लिक में; वाराणसी की बड़ी खबरें

Wed, 11 Sep 2024 03:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में बुधवार की सुबह एक होटल में युवक का फंदे से लटकता शव मिला। जबकि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई। पढ़ें- आज की दिनभर की अपडेट
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद बदहवास मां को संभीलती महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- दिल्ली के युवक ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

भेलूपुर थाना के पास स्थित एक होटल में मंगलवार की रात दिल्ली के सराफा व्यवसायी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मां को नींद की दवा देकर सुलाया और फिर मां के दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। बुधवार की तड़के मां ने बिस्तर पर पंखे से लटके बेटे को देखा तो चीख पड़ी। कमरे से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया।

युवक आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दिल्ली से भी रिश्तेदार रात तक वाराणसी पहुंच गए। दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मुल्तानी दंगा निवासी साहिल मलिक (25) की करोलबाग में आभूषण की दुकान है। वह अपनी मां प्रेरणा मलिक के साथ सोमवार को काशी के लिए निकला। मंगलवार की रात एक बजे भेलूपुर स्थित एक होटल में पहुंचा।

उसने होटल में गौरव वर्मा निवासी करोल बाग के नाम से कमरा नंबर 204 बुक कराया था। रात में अपनी मां को खाने में या किसी तरह नींद की दवा दे दी। मां के सो जाने के बाद किसी समय रात में उनके दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी में फंदे से लटक गया। उसी बेड पर मां सो रही थी। सुबह 6 बजे प्रेरणा मलिक की नींद खुली तो बेटे को फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। किसी तरह नीचे रिसेप्शन पर पहुंची और वहीं बेसुध हो गई। कर्मियों ने देखा कि युवक फंदे पर लटका हुआ था।

होटल प्रबंधक की सूचना पर भेलूपुर प्रभारी निरीक्षक विजय शुक्ला पहुंचे और छानबीन की। इस बीच पुलिस ने करोलबाग पुलिस से संपर्क किया। इस बीच मालूम चला कि साहिल की करोल बाग में आभूषण की दुकान है। कई लोगों से करोड़ों रुपये कर्ज लिया है। कर्जदारों ने साहिल के खिलाफ थाने पर शिकायत भी दर्ज कराई है। कर्जदारों से परेशान होकर वह अपनी मां को चोरी छिपे लेकर दिल्ली से काशी पहुंचा। पिता हंस दत्त की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। एक 14 साल का भाई है, जो दिल्ली में ही अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता है।
विज्ञापन




मौके से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के करोल बाग का रहने वाला हर्ष शर्मा अपनी मां के साथ काशी आया हुआ था। प्राथमिक छानबीन में सामने आया कि उसने कई लोगों से पैसा लिया था। युवक कर्ज से परेशान था और देर रात 1 बजे गौरीगंज स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुका था। 
विज्ञापन


2- ट्रेन से कटकर युवक की मौत 
राजातालाब थाना क्षेत्र के मिल्कीचक रेलवे क्रॉसिंग के पास टोडरपुर गांव के सामने ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मिल्कीचक निवासी मंसाराम (30) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची राजातालाब तथा रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों से बातचीत कर रही है।

3- पीएम के संसदीय कार्यालय पर चाबी सौंपने पहुंचे ई-रिक्शा चालक, नए रूट को लेकर जता रहे विरोध

वाराणसी में ई-रिक्शा संचालन की नई व्यवस्था को लेकर चालकों में नाराजगी है। करीब एक सप्ताह से ई-रिक्शा चालकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को नई व्यवस्था लागू होने के बाद बुधवार को भारी संख्या में चालक पीएम से संसदीय कार्यालय पर चाबी सौंपने पहुंच गए। ई-रिक्शा चालकों ने हाथ में तिरंगा लेकर जमकर नारेबाजी की। 



4- चार हजार घूस में फर्म सोसायटी व चिट्स का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार 

एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने फर्म सोसायटी व चिट्स के बाबू को चार हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बाबू को लेकर पुलिस लालपुर पांडेयपुर थाना में पूछताछ कर रही है। बाबू का नाम अरविंद गुप्ता है। आरोप है की फाइल पास करने के लिए पैसे की मांग की थी।

विज्ञापन

5- चोरों ने बंद मकान को खंगाला, आभूषण सहित 50 हजार नकदी उठा ले गए
विराट नगर पांडेयपुर के रहने वाले अमृत लाल ने बताया कि यशोदा नगर कॉलोनी में मकान बनवा रखा है, जहां वो आते जाते रहते हैं। पड़ोसी उमेश गुप्ता ने सुबह फोन पर सूचना दी कि उनके मेन गेट का तला टूटा हुआ है। जिसके बाद अमृत लाल अपने बेटे इशु और पत्नी फूलपत्ती देवी के साथ यशोदा नगर कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंचे। देखा की मेन गेट का ताला गायब था और अंदर बने तीन कमरों के ताले और लॉक कटे हुए थे। कमरे के अंदर बक्शे एवं अटैचीयों के लॉक टूटे थे और सामान बिखरे पड़े थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।  



6- बनारस बार असोसिएशन में सम्मेलन
बनारस बार असोसिएशन में प्रदेश के कई जिलों के बार संघो के अध्यक्ष महामंत्रियों का सम्मेलन बुधवार को हुआ। इसमें बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें