आईएएन की अध्यक्ष और केईएम हॉस्पिटल (मुंबई) की डीन डॉ. संगीता रावत ने कहा कि बच्चे के जन्म लेते ही रोना और स्तनपान जरूरी है। जन्म के समय न रोने से ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है तो कई बार झटके आने की संभावना बढ़ जाती है। स्तनपान न कराने से ग्लूकोज की कमी भी हो जाती है, जिससे ब्रेन को नुकसान पहुंच जाता है।
दो नवंबर को होगा रन फॉर ब्रेन
दो नवंबर को जन जागरूकता के लिए इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी रनर ग्रुप दौड़ेगा। उसके लिए शुक्रवार को डॉ. निर्मल सूर्या, प्रो. विजयनाथ मिश्र, प्रो. आरएन चौरसिया सहित कई प्रोफेसरों ने टीशर्ट लॉन्च की। डॉ. निर्मल सूर्या ने बताया कि इस समूह में 200 से ज्यादा सदस्य है। दो नवंबर को सुबह 6:30 बजे छावनी में दौड़ होगी।
पांच डॉक्टरों को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड
पांच चिकित्सकों को न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया। इसमें हैदराबाद से प्रो. जेएमके मूर्ति, दिल्ली से डॉ. माधुरी बिहारी, सूरत से डॉ. मनमोहन दास, डॉ. के राधाकृष्णन और डॉ. त्रिस्तानंद रॉय शामिल रहे।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को मुख्य वाचक एसीपी बृजेश मिश्रा समेत सात पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। कैंप कार्यालय में पुलिस आयुक्त ने कर्मचारियों को अंगवस्त्रम दिया। सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक पुलिस आयुक्त बृजेश कुमार मिश्रा, लिपिक इंस्पेक्टर मंजू रानी, एसआई धर्मराज यादव, एसआई लाल चंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी रामाशंकर राम, मुख्य आरक्षी जटा शंकर पांडेय, लीडिंग फायरमैन विजय नारायण प्रसाद आदि रहे। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. ईशान सोनी अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बढ़ते प्रदूषण, मौसम में बदलाव से सांस लेने की समस्या बढ़ी
दीपावली पर पटाखों से निकलने वाले धुएं ने प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा दिया है। हवा भी ठीक नहीं है। इसका असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। बच्चों से लेकर बड़े तक में सांस फूलने, जुकाम की समस्या दिख रही है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में चार दिन में 500 लोग पहुंच रहे हैं। यह संख्या दीपावली के पहले तक 200 से 250 रहती है। इस बीच तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव होने से बीमारी का खतरा बढ़ गया है।
दीपावली की रात पीएम-2.5 428 पीपीएम और पीएम-10 436 पीपीएम तक पहुंच गया था, जो कि सामान्य से चार गुना अधिक था। आम तौर पर 100 पीपीएम तक हवा शुद्ध रहती है लेकिन प्रदूषण के इस तरह बढ़ने की वजह से ही सेहत पर भी संकट मडरा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, पिछले पांच दिनों से ओपीडी में अस्थमा, जुकाम, बुखार वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शनिवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मौर्या ने बताया कि 100 से 120 बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं, पिछले तीन दिन से इसमें 40 से अधिक में बुखार, सांस फूलने की शिकायत मिल रही है।
पिछले सप्ताह तक 20 अब 40 के पार पहुंच गई संख्या
स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर के अधीक्षक डॉ. क्षितिज तिवारी का कहना है कि जिस तरह से पटाखों के धुएं निकले हैं, उससे हवा बहुत खराब हो गई है। रोज आने वाले 120 मरीजों में पिछले सप्ताह तक 15 से 20 लोग खांसी, जुकाम, सांस फूलने की समस्या लेकर आते थे, इधर यह संख्या 40 से अधिक पहुंच गई है। बच्चे, युवाओं में घबराहट, जुकाम की समस्या दिख रही है। फेफड़ों के साथ ही आंखों पर भी असर दिख रहा है। फिलहाल कुछ दिन जरूरत पड़ने पर मास्क लगाकर निकला जाए तो ज्यादा ठीक रहेगा।
बिना सर्दी, जुकाम के भी फूल रही सांस, बीएचयू में 75 मरीज
आईएमएस बीएचयू के बाल रोग विशेषज्ञ प्रो. सुनील कुमार राव का कहना है कि 15 साल तक के बच्चों में अस्थमा का अटैक बढ़ता जा रहा है। बाल रोग विभाग में चलने वाली सांस की क्लीनिक में दीपावली के पहले तक मरीजों की संख्या 50 थी। जो पांच दिन से बढ़कर 75 हो गई है।
यह सावधानी बरतनी जरूरी
- तीन दिन से अधिक बुखार हो तो तुरंत अस्पताल जाकर जांच करवाएं।
- बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लिया जाए।
- बाहर निकलने पर जरूरत के हिसाब से मास्क लगाना चाहिए।
ये बढ़ी है समस्या
- गले में खराश, जुकाम की वजह से छींक आना।
- सांस लेने की समस्या, आंखों में जलन महसूस होना।
- बच्चों को तेज बुखार और ठंड लगना।
- घबराहट होना।
सुबह से शाम तक रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग जाम, अस्सी पर भी दिक्कत
उपराष्ट्रपति के आगमन के दौरान शुक्रवार दोपहर से देर शाम तक विभिन्न क्षेत्रों में यातायात जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। आगमन, प्रस्थान के समय रोक और रूट डायवर्जन के दौरान लोग जहां रुके तो यातायात का दबाव बढ़ता गया। खास तौर पर गुरुबाग मार्ग, रथयात्रा चौराहा, कमच्छा मार्ग, महमूरगंज फ्लाईओवर से मंडुवाडीह चौराहे तक शाम को अत्यधिक जाम रहा। हरहुआ, शिवपुर और लहरतारा में भी जाम में लोग घंटे भर तक फंसे। रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग, गुरुबाग-रथयात्रा और कमच्छा-रथयात्रा मार्ग पर दिन भर जाम जैसी स्थिति रही। रोक और डायवर्जन को लागू कराने के लिए थानों की पुलिस और यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। रथयात्रा से महमूरगंज होकर मंडुवाडीह तक आवाजाही में लोगों को शाम को डेढ़ घंटे लग गए। जाम का दबाव इस कदर था कि राजघाट पुल और पड़ाव-रामनगर मार्ग पर भी लोगों को परेशानी हुई। पड़ाव से रामनगर की ओर आवाजाही करने वाली गाड़ियां रेंगती रहीं। राजघाट पुल के दोनों छोर पर जाम ने लोगों को रुला दिया। शाम को अस्सी घाट पर जाम में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कंट्रोल रूम से निगरानी होती रही। दबाव वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भेजा गया।