फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Top News: शादी से एक महीने पहले दूल्हे की मौत, फायरिंग में तीन के खिलाफ एफआईआर; पढ़ें- अन्य खबरें

Tue, 05 May 2026 04:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: रिंग रोड पर खड़े ट्रक में टक्कर से डंपर चालक की मौत हो गई। उसकी एक महीने बाद शादी होने वाली थी। वहीं महमूरगंज में अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में कार सवार मनबढ़ों द्वारा फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज रिंग रोड पर रविवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में डंपर के टकराने से चालक अजय पाल (21) की मौत हो गई। सहायक चालक महेंद्र पाल (46) घायल हो गया। एक माह बाद अजय की शादी थी। पुलिस ने घायल महेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मिर्जापुर के सोनपुर निवासी डंपर चालक अजय पाल व सहायक चालक महेंद्र पाल मिर्जापुर से पत्थर लाद कर गोरखपुर जा रहे थे। 

विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज रिंग रोड पर रात 2.30 बजे सड़क किनारे टायर फटने से डंपर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में चालक और सहायक चालक फंस गए। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक अजय उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने डंपर मालिक और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजय पाल अविवाहित व दो भाइयों में बड़ा और एक बहन से छोटा था। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, पिता मजदूरी करते हैं। अजय का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। टायर फटने के कारण मरम्मत के लिए पहले से खड़े ट्रक में पीछे से पत्थर लदा डंपर टकराया। 

कार सवार मनबढ़ों ने की तीन राउंड फायरिंग, प्राथमिकी
सिगरा थाना क्षेत्र के महमूरगंज में अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में रविवार देर रात कार सवार बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरों के जरिये ऑल्टो सवार युवकों की पहचान की कोशिश की। कॉलोनी के संजय यादव ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर खड़े थे। इस बीच कार सवार मनबढ़ पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर हवा में तीन राउंड फायरिंग कर भाग निकला। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिवहन विभाग से वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से कार मालिक की पहचान भी कराई जा रही है। 

अर्टिगा और बोलेरो में टक्कर, किशोरी समेत दो घायल
चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार में पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अर्टिगा और बोलेरो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक किशोरी सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी नरपतपुर में भर्ती कराया गया। सारनाथ थाना क्षेत्र के अकथा निवासी शिवशंकर पांडेय अपनी कार से परिजनों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने भीमा पार जा रहे थे। डुबकियां बाजार में पेट्रोल पंप के सामने गाजीपुर की ओर से आ रही भारत सरकार लिखी बोलेरो अचानक सड़क के कट से मुड़कर पेट्रोल पंप की ओर जाने लगी। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बोलेरो कार में सवार युवक घायल हो गया, जबकि चालक मौके से भाग निकला। अर्टिगा कार में सवार सुहानी पांडेय (14) वर्ष घायल हो गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 

Trending Videos

छात्रा की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर किया वायरल
नाबालिग छात्रा की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित करने के आरोप में सोमवार को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि होटल में ले जाकर उसकी निजी फोटोग्राफ के साथ छेड़छाड़ की और उसे अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। आरोपी बृजेश यादव ने बहला-फुसलाकर उसके साथ तस्वीरें लीं। बाद में उन तस्वीरों को दोस्तों विकास यादव, अमन यादव और एक अन्य ने एडिट कर आपत्तिजनक रूप देकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

छात्रा के अपहरण मामले में पड़ोसियों पर प्राथमिकी दर्ज
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा का स्कूल जाते समय अपहरण किया गया। पिता ने पड़ोसियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि पड़ोसी जितेंद्र कुमार, पतिराज, मुन्नीलाल और सीता देवी के साथ पुराना विवाद है। आरोप है कि लगातार अपहरण और जान से मारने की धमकी दी जी रही थी। 28 अप्रैल को बेटी जब विद्यालय जा रही थी, तभी उसे रास्ते से अगवा कर लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नाबालिग की खोज के लिए दबिश दी जा रही है।  

30 गांवों में पानी की टंकियों के लिए लगेगा ट्यूबवेल
30 गांवों में पानी की टंकी का निर्माण जल निगम की ओर से कराया जाएगा। इन सभी टंकियों में पानी भरने के लिए 30 ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। 88 करोड़ की लागत से 468 किमी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। 14525 कनेक्शन दिए जाएंगे। तकरीबन 96 हजार की आबादी को पानी मिलेगा। इससे आठों ब्लॉक के 49 राजस्व ग्राम कवर होंगे। जल निगम के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल का प्रबंध किया जा रहा है।  

फायरिंग मामले में बाल अपचारी पकड़ गया
चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर गांव में अरविंद उर्फ गोलू पर फायरिंग के मामले में बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा है। नामजद अमन यादव समेत अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि बाल अपचारी को पकड़ा गया है। घटना में वह भी शामिल था। फायरिंग के मामले में नामजद अमन यादव की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित हैं। अज्ञात हमलावरों की भी पहचान कराई जा रही है। रविवार दोपहर आरोपियों ने हथियर गांव में अरुण यादव के भतीजे अरविंद उर्फ कल्लू पर जान लेन की नियत से फायरिंग की थी। मौके पर एक आरोपी अवनीश को गिरफ्तार किया गया था। 

7 दिन में तीन किशोरियों को पुलिस ने ढूंढा
लोहता थाना क्षेत्र में सात दिन में गुमशुदा तीन किशोरियों को पुलिस ने ढूंढा। किसी ने मां, तो किसी ने पिता और नानी की डांट से घर छोड़ा था। थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि सात महीने से लापता चुरावनपुर निवासी किशोरी पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गई थी। चार दिन में चुरावनपुर की किशोरी को खोजा गया। वह मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ गई थी। महमूदपुर निवासी किशोरी को मात्र 60 घंटे मे बिहार के अरवल से बरामद किया गया। वह नानी की डांट से नाराज होकर घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई थी। 

चिकित्सक को मनबढ़ ने पीटा
धमरिया में सोमवार सुबह क्लिनिक पर बैठे चिकित्सक डॉ. कासिफ सलाम पर मनबढ़ ने हमला कर दिया। डॉ. कासिफ ने पुलिस को बताया कि शहाबुद्दीन ने गालीगलौज की और विरोध करने पर पिटाई कर दी। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

मारपीट मामले में होटलकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
ककरमत्ता के जानकी नगर के होटल एसकेआर में ऑडिट करने पहुंचे अंकित सक्सेना की पिटाई की गई। होटल कर्मी अनुराग के खिलाफ सोमवार को भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। लखनऊ के बालागंज हरीनगर निवासी अंकित सक्सेना ने पुलिस को बताया कि वह ओयो होटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रेवेन्यू लीड है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता जानकी नगर होटल एसकेआर में ऑडिट करने पहुंचा। रिसेप्शन पर कार्यरत कर्मचारियों से चेक इन और चेक आउट रजिस्टर व कमरों के बारे में पूछताछ की, लेकिन सहयोग नहीं किया गया। कंपनी के शर्तों के बताने के दौरान होटल कर्मी अनुराग ने गालीगलौज और पिटाई की। भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज है। जांच की जा रही है। 

मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
चितईपुर थाना क्षेत्र के कर्मनवीर सुसुवाही में शादी समारोह में मारपीट हो गई। मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र के धन्नूपुर निवासी आकाश गौड़ ने पुलिस को बताया कि विकास, आकाश और सूरज ने पिटाई की है। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

बुनकरों को दीं योजनाओं की जानकारी
भेलूपुर स्थित रेपसी तालाब मैदान में सोमवार को हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग और फाउंडेशन फॉर एमएसएमई क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में बुनकर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त अरुण कुमार कुरील सहित रेशम बोर्ड, नेशनल हैंडलूम कॉर्पोरेशन और जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बुनकरों को पावरलूम और हैंडलूम क्षेत्र के लिए उपलब्ध सब्सिडी, तकनीकी सहायता और ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। अंत में वस्त्र निरीक्षक निशीथ गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।  
  
गोरक्षा व गो राष्ट्रमाता का दर्जा के लिए 3 तहसीलों में सौंपे ज्ञापन
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को काशी में भी गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गो संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बनाने की मांग पर लोगों को जागरूक किया गया। राजातालाब, पिंडरा और सदर सहसील में लोगों को जागरूक करते हुए गो रक्षकों का सम्मान हुआ। मांगों को लेकर तहसील में ज्ञापन सौंपे गए। अभियान के सेवकों ने गो आधारित कृषि, चिकित्सा एवं अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। 27 अप्रैल से शुरू अभियान के अंतर्गत गोरक्षा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में 5000 से अधिक तहसीलों में संतों और गो भक्तों द्वारा ज्ञापन सौंपकर और भव्य यात्राएं निकाली गई। संतों, बटुकों व गो सेवकों ने दस्तखत कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को समर्पित प्रार्थना पत्र तहसील अधिकारियों को सौंपे। अभियान में महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि, गोपेश कृष्ण दास, गोपाल कृष्ण दास, जटा बाबा, रास बिहारी दास, कृष्ण कुमार खेमका, गुरु प्रसाद भट्ट, अखिलेश सिंह, सत्येंद्र केसरी शामिल रहे। 

जिले के 4467 किसानों की फसलों की क्षतिपूर्ति 4.67 करोड़ मिली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के बीमित किसानों की फसलों की क्षतिपूर्ति उनके खाते में भेजा। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में ऑनलाइन पांच किसानों को डेमो चेक दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किसान गंगा प्रसाद सिंह, देवब्रत सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, बाबा एवं विवेक कुमार सिंह को 6.40 लाख रुपये का डेमो चेक दिया।

पूनम मौर्या ने कहा कि खरीफ में प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए जो किसान अपनी फसलों का शत-प्रतिशत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराए थे, उन्हें क्षतिपूर्ति मिली है। उन्होंने धान, उरद, मूंग, अरहर, तिल, ढैंचा के बीज का वितरण राजकीय बीज गोदाम से अनुदान पर लेनने की अपील की। संचालन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्या ने बताया कि जिले में खरीफ फसल के लिए 14448 किसानों ने बीमा करवाया था। इसमें 4467 को क्षतिपूर्ति 4.67 करोड़ रुपये मिली है। इस मौके पर सभी ब्लाकों के सहायक विकास अधिकारी (कृषि), जिला समन्वयक एसबीआई इश्योरन्श (फसल बीमा) के जिला प्रबंधक सुशील तिवारी के अलावा 60 किसान भी रहे। 
विज्ञापन

नाले के तीनों सतहों पर ड्रेन मास्टर मशीन से शुरू हुई सफाई
नालों के तीनों सतहों पर ड्रेन मास्टर मशीन बेहतर ढंग से काम कर रहा है। पिछले दिनों मशीन को ट्रायल के तौर पर लगाया गया था। इसकी खासियत है कि यह सूखा, कीचड़ और पानी तीनों सतहों पर बेहतर ढंग से काम कर रहा है। 1.80 करोड़ की लागत से मशीन आई है। नगर निगम की मंशा है कि बरसात के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी नालों की डिसिल्टिंग का कार्य समयसीमा में पूरा करने में मशीन मददगार होगी। 30 टन प्रतिदिन की कचरा निस्तारण क्षमता वाली मशीन का मुख्य उपयोग शहर के बड़े नालों, पोखरों और तालाबों की सफाई के साथ-साथ गंगा व वरुणा नदी में जमी सिल्ट (कीचड़) को निकालने के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें