1- छठ पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश
छह पर्व पर सात नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। एडीएम वित्त बंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम एस राजलिंगम के आदेश पर सात नवंबर बृहस्पतिवार को स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
2- आज से छठ स्पेशल ट्रेन आसान हुआ सफर
छठ के मद्देनजर वाराणसी सिटी-सीवान छठ स्पेशल ट्रेन का संचालन छह से 11 नवंबर तक किया जाएगा। 05176 वाराणसी सिटी-सीवान स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन से सुबह 8:45 बजे खुली, जो दोपहर 2.15 सीवान पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05175 सीवान-वाराणसी सिटी स्पेशल सीवान से अपराह्न 3.15 वजे खुलेगी और रात 8.45 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।