वाराणसी की जैतपुरा पुलिस ने जलालीपुरा के अमरूद के मैदान में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फड़ से 15,240 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मैदान में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर दबिश देकर मौके से मनोज कुमार जायसवाल, राहुल सोनकर, लल्लू दूबे, शाहिद जमाल और सरफराज को पकड़ा गया। सभी शैलपुत्री क्षेत्र के निवासी हैं।
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
आदमपुर पुलिस ने गोलगड्डा में रोडवेज बस स्टैंड के पास से कच्ची शराब बेच रहे लाट भैरव निवासी संजय गुप्ता और चौखंभा निवासी कैलाश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि 26 जनवरी को आबकारी की बंदी होने पर ऊंचे दाम पर शराब बेच रहे थे। थाना प्रभारी आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों के पास से 6.4 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।