हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तिभाव, श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा-अर्चना करने का विधान है। श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व 27 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार के दिन हनुमान जयंती होने से यह पर्व और भी शुभ पुण्य फलदायी हो गया।
ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि चैत्र शुक्लपक्ष की पूर्णिमा सोमवार को दिन में 12:45 बजे से लग गई और मंगलवार को 27 अप्रैल को होगा। मंगलवार के दिन हनुमान जयंती होने से यह पर्व और भी शुभ फलदायी हो गया है। इस दिन व्रत उपवास रखकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली बनी रहती है। जिन्हें जन्मकुंडली में शनिग्रह की दशा, महादशा अथवा अंतर्दशा का प्रभाव हो तथा शनिग्रह की अढ़ैया या साढ़ेसाती का प्रभाव हो, उन्हें आज के दिन व्रत रखकर हनुमान जी का विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए। आज के दिन व्रत रखने से हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती ही है और रोगों से छुटकारा व संकटों का निवारण भी होता है।