फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी टू कोलकाता-हैदराबाद फ्लाइट: अब दो घंटे में तय होगी दूरी, बुकिंग शुरू, जानिए कब है पहली उड़ान?

Thu, 28 Sep 2023 09:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोलकाता की फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। रोजाना अपराह्न 3.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 5.40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से कोलकाता और हैदराबाद की फ्लाइट 29 अक्तूबर से उड़ान भरेगी। इसका शेड्यूल स्पाइसजेट ने जारी कर दिया है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: रामेश्वर गांव को ग्रामीण टूरिज्म में मिला सिल्वर मेडल, मुख्य विकास अधिकारी दिल्ली में सम्मानित
कोलकाता की फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। रोजाना अपराह्न 3.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 5.40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही फ्लाइट शाम 6.10 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर 8.20 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेगी। हैदराबाद की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार) उड़ान भरेगी। फ्लाइट सुबह 11.10 बजे हैदराबाद उड़ेगी और दोपहर 1.10 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। यही फ्लाइट दोपहर 1.55 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर अपराह्न बाद 3.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

काशी से बुंदेलखंड-कोलकाता व हैदराबाद की राह होगी आसान

काशी ट्रेन, एयर और सड़क की कनेक्टिविटी और बेहतर हो रही है। वाराणसी से झांसी के बीच वंदे भारत चलाने का खाका तैयार हो गया। बाबतपुर एयरपोर्ट से कोलकाता और हैदराबाद की फ्लाइट का शेड्यूल भी बुधवार को जारी कर दिया गया। कोरोना काल से बंद काशी से काठमांडो की एसी बस सेवा भी शुरू हो गई। इसी तरह सिटी बसों में फ्लाइट व ट्रेन की तरह कई लोगों के एक टिकट बनाने पर मुहर लग गई। महिला सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज की 240 बसों में अक्तूबर से ही पैनिक बटन लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें