फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा 28 से शुरू

Sat, 11 Nov 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
वाराणसी से कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी। एयर इंडिया  को इसके लिए डीजीसीए (नागर विमानन निदेशालय) से सहमति मिल गई है। कोलकाता के लिए सीधी उड़ान की मांग काफी दिनों से चल रही थी लेकिन डीजीसीए का अप्रूवल न मिलने से सीधी विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


अब डीजीसीए का अप्रूवल एयर इंडिया को मिल गया है। एयर इंडिया का विमान एआई 421 वाराणसी से दोपहर 12:10 बजे चलकर 1:20 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यही विमान एआई 422 बनकर दोपहर 2:30 बजे कोलकाता से चलकर 3:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

यह विमान सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगा। एयर इंडिया  के स्थानीय  मैनेजर आतिफ  इदरीस ने बताया की इस विमान के संचालन से पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के साथ जुड़ाव होगा। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


पटना जाने वाला विमान हुआ डायवर्ट
दिल्ली से पटना जाने वाला विमान पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण डायवर्ट हो कर वाराणसी पंहुचा। एयर इंडिया का विमान एआई 407 दिल्ली से अपने निर्धारित समय से दोपहर 1:30 बजे दिल्ली से चलकर 3:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर पंहुचा लेकिन विजबिलिटी अत्यधिक कम होने के कारण एटीसी से लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।

शाम चार बजे यह विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पंहुचा तथा एटीसी से अनुमति के बाद लैंड किया। पटना एयरपोर्ट पर विजबिलिटी सुधरने पर शाम 5:45 बजे पटना के लिए रवाना हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें