फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से बैंकाक के लिए एक और फ्लाइट 15 दिसंबर से, इतना होगा किराया

Sat, 17 Nov 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
विमान कंपनी इंडिगो अगले माह वाराणसी से ही बैंकाक की सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। वाराणसी से यह सेवा 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। महज 3:15 घंटे में यह फ्लाइट वाराणसी से बैंकाक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


बैंकाक के लिए यह दूसरी विमान सेवा होगी। दिल्ली और कोलकाता पहुंचने में लगने वाले समय की भी बर्बादी होती है। अब वाराणसी से ही इंडिगो बैंकाक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है।

15 दिसंबर के लिए इसका वाराणसी से बैंकाक का किराया 7498 रुपये दर्शाया जा रहा है, जबकि इसी तिथि में बैंकाक से वाराणसी का कुल किराया 3580 रुपये इंडिगो की वेबसाइट में प्रदर्शित हो रहा है। वाराणसी से दिन में 11:55 बजे चलेगी, जबकि बैंकाक से सुबह 9:10 बजे चलकर 11:05 बजे यह फ्लाइट वाराणसी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से बेंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान

उधर, यूपी के नागर विमानन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी इंडिगो वाराणसी से बैंकॉक के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करेगी। नागर विमानन मंत्री प्रयागराज से बेंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा के उद्घाटन के मौके पर मीडिया से मुखातिब थे इस दौरान उन्होंने ये जानकारी दी।

इंडिगो प्रयागराज से बेंगलूरू के लिए मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन उड़ान सेवा का परिचालन करेगी। इसका विमान शाम 4:40 बजे उड़ान भरेगा और शाम 7 बजे बेंगलूरू पहुंचेगा, जबकि बेंगलूरू से प्रयागराज के लिए कंपनी की सेवा मंगलवार को छोड़कर शेष सभी दिन उपलब्ध रहेगी। कंपनी का विमान बेंगलूरू से दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें