फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से अयोध्या तक भर सकेंगे फर्राटा, बनेगी नई फोरलेन सड़क

Sun, 30 Jul 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
highway
विज्ञापन
आदिदेव बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी अब भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से सीधे फोरलेन सड़क से जुड़ेगी। अब तक वाराणसी से अयोध्या के लिए कोई सीधा संपर्क मार्ग नहीं है। अलग-अलग मार्गों से होकर आने-जाने में औसतन 215 से 225 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन


जबकि, फोरलेन बनने से यह दूरी 192 किलोमीटर में सिमट जाएगी। काशी से अयोध्या को जोड़ने वाली इस सड़क पर सात हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने काशी-अयोध्या मार्ग के एलाइन्मेंट पर शनिवार को रायफल क्लब सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

सड़क का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विश्वस्तरीय मानक के अनुरूप ढाई वर्ष में पूरा करा कराएगा। वाराणसी में भोजूबीर से इसकी शुरुआत होगी। भोजूबीर से निर्माणाधीन रिंग रोड के दादूपुर ग्राम के पास से निकलकर जौनपुर के केराकत, थानागद्दी, शाहगंज होते हुए सीधी फोरलेन सड़क अयोध्या पहुंचेगी।
विज्ञापन


मार्ग पर चार ओवरब्रिज और आधा दर्जन से अधिक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। अब तक वाराणसी से अयोध्या का सफर पांच से सवा पांच घंटे में पूरा होता है लेकिन फोरलेन के बनने के बाद इसे सवा तीन से चार घंटे में आसानी तय किया जा सकेगा।

वाराणसी में इसका 21 किलोमीटर रास्ता आएगा और इससे 36 ग्राम सभाएं प्रभावित होंगी। डीएम ने कहा कि मार्ग निर्माण की खातिर भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को भूमि का उचित बाजार मूल्य दिलाया जाएगा।

इसके लिए अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में तहसीलदार एवं लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम बनाने का निर्देश दिया। मुआवजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा जाएगा। बैठक में एडीएम प्रशासन मुनींद्रनाथ उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें