फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी से अयोध्या के लिए जल्द शुरू हो सकती है उड़ान, समर शेड्यूल में हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

Thu, 29 Feb 2024 08:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी से अयोध्या के लिए विमान सेवा अप्रैल से शुरू हो सकती है। 72 सीटर विमान सेवा के प्रस्ताव पर डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है। वहीं वाराणसी-इंदौर विमान सेवा को मंजूरी मिल गई है। लगभग 15 मार्च तक उड़ान सेवा का समर शेड्यूल जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के भव्य धाम तक जाने के लिए काशी से अयोध्या के बीच हवाई सफर अप्रैल से शुरू हो सकता है। 72 सीटर विमान सेवा के प्रस्ताव पर डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है। इसके अलावा समर शेड्यूल में पटना, पंत नगर, खजुराहो और जयपुर के हवाई सफर को शामिल किया गया है। डीजीसीए ने वाराणसी-इंदौर विमान सेवा को मंजूरी दी है। बाकी प्रस्तावों पर 15 मार्च को मुहर लगने की उम्मीद है।

विज्ञापन


वाराणसी से अयोध्या और पंतनगर के लिए विमान सेवा 31 मार्च से शुरू करने के लिए विमानन कंपनियों ने प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर मार्च के पहले सप्ताह तक अनुमति की उम्मीद जताई जा रही है। लगभग 15 मार्च तक कंपनियों की ओर से उड़ान सेवा का समर शेड्यूल जारी किया जाएगा। समर शेड्यूल में जयपुर, पटना, खजुराहो आदि शहरों के लिए भी विमान सेवा शुरू होगी। 

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या और पंतनगर के लिए भी विमान शुरू हो सकता है। जिसके लिए जल्द ही कंपनियों के द्वारा शेड्यूल जारी किया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि अभी समर शेड्यूल के लिए जारी नहीं हुआ है। लगभग 15 मार्च तक शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें