फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोहरे के कारण नहीं उतर सके तीन विमान, दो लखनऊ और एक काठमांडू लौटा

Mon, 02 Nov 2026 05:52 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता कम होने से तीन विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। दो इंडिगो विमानों को लखनऊ और बुद्ध एयर की अंतरराष्ट्रीय उड़ान को काठमांडू डायवर्ट किया गया। मौसम में सुधार के बाद विमान संचालन धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
 
विज्ञापन
Noida International Airport - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह कोहरे और धुंध के कारण दृश्यता कम होने से तीन विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। दो इंडिगो विमानों को लखनऊ और बुद्ध एयर की अंतरराष्ट्रीय उड़ान को काठमांडू डायवर्ट किया गया। मौसम में सुधार के बाद विमान संचालन धीरे-धीरे सामान्य हुआ।

विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव और घने कोहरे व धुंध के कारण विमान संचालन प्रभावित हो गया। दृश्यता सामान्य से काफी कम होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते बेंगलुरु और दिल्ली से वाराणसी पहुंचे इंडिगो के दो विमानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा, जबकि काठमांडू से आ रहा बुद्ध एयर का अंतरराष्ट्रीय विमान वापस लौट गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इंडिगो का विमान संख्या 6ई 6558 बेंगलुरु से निर्धारित समय सुबह 4:30 बजे उड़ान भरकर करीब 6:40 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंचा। कम दृश्यता के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। करीब 20 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद चालक दल ने एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

इसी तरह इंडिगो का दूसरा विमान संख्या 6ई 6246 दिल्ली से सुबह 5:25 बजे उड़ान भरकर करीब 6:50 बजे वाराणसी पहुंचा। यहां भी कम दृश्यता के कारण विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। कुछ देर तक हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाने के बाद इसे भी लखनऊ भेज दिया गया।

वहीं, काठमांडू से वाराणसी आ रहा बुद्ध एयर का विमान संख्या यू4 161 सुबह 7:04 बजे रवाना हुआ था। वाराणसी में मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण विमान करीब 50 मिनट तक हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद इसे वापस काठमांडू डायवर्ट कर दिया गया।

सुबह मौसम में सुधार और दृश्यता सामान्य होने के बाद विमान संचालन धीरे-धीरे बहाल हुआ। डायवर्ट किए गए विमानों के दोबारा वाराणसी पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हुआ। कोहरे और धुंध के कारण अन्य शहरों से आने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ा और उनके विलंब से पहुंचने की संभावना बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें