जटिल था ऑपरेशन, बच्चा खतरे से बाहर
डॉ. सेठ के मुताबिक, ऑपरेशन जटिल था। बच्चा अभी बाल शल्य विभाग की देखरेख में है, लेकिन खतरे से बाहर है। ऑपरेशन पर आमतौर पर लाखों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन, बीएचयू में यह सर्जरी नि:शुल्क की गई है। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. चेतन, डॉ. ग्रीष्मा के साथ ही एनस्थिसिया टीम की डॉ. अमृता, डॉ. आभा, डॉ. रितिक आदि शामिल रहे।