फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की पहचान असि नदी के पुनर्जीवन को उठे हजारों हाथ

Sun, 30 Apr 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
असि को बचाने के लिए शपथ लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असि मइया की करुण पुकार/ मेरा भी कर दो उद्धार...गंगा जी की बहना है/ इसको बहने देना है...की गूंज के बीच सैकड़ों श्रमदानियों ने रविवार को शृंखला बना कर असि नदी की सफाई का शुभारंभ कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान नगवा से उद्गम स्थल कंदवा तक जगह-जगह लोगों ने नदी की सफाई की और हर रविवार को इसे जारी रखने का संकल्प लिया।

असि के सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के सलाहकार और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरएन सिंह ने कहा कि अभियान संतों के संरक्षण में जन सहयोग से चलेगा।

अब प्रत्येक रविवार को असि नदी की सफाई की जाएगी। 
असि नदी के उद्गम स्थल कंदवा से नगवा तक लगभग 10 किमी दूर 12 स्थानों पर श्रमदान के लिए लोग असि की तलहटी में उतरे। सुबह 6:30 बजे श्रमदानियों ने एकत्र होकर पहले शृंखला बनाई। फिर श्रमदान किया।
विज्ञापन


नगवा पर राजगुरु दंडी स्वामी अनंतानंद के संरक्षण में आरएन सिंह, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र राय, भानु यादव, असि मुक्ति अभियान के कपींद्र तिवारी के साथ चार सौ से ज्यादा होमगार्ड ने श्रमदान में हिस्सा लिया।

स्वामी अनंतानंद ने कहा कि स्वच्छता सरकार का नहीं समाज का विषय है। रविंद्रपुरी पुलिया पर यमुना मिशन के चंद्रशेखर के साथ कार्यकर्ताओं और लोगों ने श्रमदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें