फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पंचायत चुनाव में वोट डालने को लेकर कई केंद्रों पर नोकझोंक

Mon, 19 Apr 2021 02:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी

सार

  • दोपहर एक बजे तक 35 प्रतिशत हुआ मतदान
  • हरदासीपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर नोकझोंक 
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में वोट डालने को लेकर कई केंद्रों पर नोकझोंक हुई। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया जा रहा है। हरदासीपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर नोकझोंक हुआ। सीडीओ मधुसूदन हुल्गी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


चोलापुर के हरदासीपुर पोलिंग बूथ पर मतदान करने गई एक महिला का मत पहले ही डाल दिया गया था। जिस पर महिला को पता चला कि उसका वोट डाल दिया गया और उसे वोट डालने से मना कर दिया गया। जिस पर महिला ने कहा कि वोट डालने  पहली बार आई हूं। 

मेरा वोट कैसे पड़ गया जिसको लेकर महिला ने नाराजगी जाहिर की इस दौरान कुछ लोगों ने फर्जी वोटिंग को लेकर आरोप लगाकर नोकझोंक हुआ। ठठरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र के समीप खड़े लोगों को मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे आई जी एस के भगत ने खदेड़ा। मिर्जामुराद के प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर स्थित मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग दर किनार कर लाइन में महिलाएं लगी हैं। 
विज्ञापन


सेवापुरी ब्लाक के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में खंबे से लटक रहे बिजली का जर्जर तार हवा चलने के दौरान टूट कर गिरते ही लगी मतदाताओं की लाइन में अफरा-तफरी का माहौल 15 मिनट के बाद पावर हाउस पर जाकर ग्रामीणों ने बिजली कटवाया इस दौरान विभाग को कई बार फोन लगाया गया फोन रिसीव नहीं हुआ। ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र  प्रेक्षक ईशा दुहन पहुंची। पीठासीन अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्था दुरुस्त कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें