फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्वांचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, टेक्नोलॉजी पार्क में सुई और जहाज बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 25 Sep 2025 02:44 PM IST
प्रगति चंद अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में जल्द ही टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण शुरू होगा। टेक्नोलॉजी पार्क बनने से पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसएमई की ओर से पिंडरा में बनने वाले टेक्नोलॉजी पार्क से पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार मिलेगा। यहां सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन


एमएसएमई के सहायक निदेशक राजेश कुमार के मुताबिक, राज्य सरकार ने जमीन उपलब्ध करा दी है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। टेक्नोलॉजी पार्क बनने के बाद बनारस और पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। 

उद्योग और व्यापार से संबंधित उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण मिल सकेगा। यहां ट्रेन, बस, मोबाइल के उपकरणों के निर्माण, डिजाइन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आठवीं से लेकर बीटेक की पढ़ाई करने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मां दुर्गा टिप्पणी का मामला: आरोपी गायिका सरोज सरगम का विधायक बनने का था सपना, दो बार लड़ा था चुनाव
विज्ञापन


प्रशिक्षण के लिए डिप्लोमा टूल एंड मैकेनिकल, डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स और डिप्लोमा इन मैकेनिकल जैसे कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसके जरिये युवाओं को कुशल बनाया जाएगा।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें