वाराणसी के कोनिया रेलवे पुल के पास एक मकान में चोरी हो गई है। चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी और आभूषण सहित करीब दस लाख रुपये का माल पार कर दिया। कोनिया क्षेत्र निवासी छोटेलाल सोनकर के घर के बाहर चाय-पान की दुकान है। परिवार समेत वह रविवार को सिगरा क्षेत्र की संत रघुवर नगर कॉलोनी में साले के दशगात्र में शामिल होने गए थे।
मौका पाकर चोर मकान का ताला तोड़ कर घुसे और घर को खंगाल डाले। सोमवार की सुबह जब लोग लौटे तो सन्न रह गए। छोटेलाल ने बताया कि चोर एक लाख 75 हजार रुपये और लगभग नौ लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए हैं।